Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

निकाय कर्मियों का राज्य सम्मेलन 4 – 5 नवम्बर को सीवान में

पटना:केंद्र की विनाशकारी मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ एवं नगर निकायों के दैनिक / संविदा / आउटसोर्स कर्मियों के नियमितीकरण, ठेका प्रथा की समाप्ति व नियमित कर्मियों की समस्याओं के समाधान आदि अन्य मांगों की पूर्ति के सवाल पर बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (ऐक्टू) के राज्य कार्यकारिणी की बैठक, राज्य अध्यक्ष आर एन ठाकुर की अध्यक्षता व महासचिव श्यामलाल प्रसाद के संचालन में आज, राज्य कार्यालय, पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में ऐक्टू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस के शर्मा व राज्य सचिव मुकेश मुक्त की विशेष उपस्थिति रही।

 

बैठक में नगर निकाय कर्मियों की मांगों पर धारावाहिक आंदोलन खड़ा करने और राज्य भर के नगर निकाय कर्मियों की सांगठनिक सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया गया। महासंघ के महासचिव कॉमरेड श्यामलाल प्रसाद ने बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि 4 – 5 नवम्बर 2023 को बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (ऐक्टू) का राज्य सम्मेलन सीवान में आयोजित किया जाएगा। इसके पूर्व, पूरे सितम्बर व अक्टूबर माह में राज्य भर के नगर निकायों में सफाई कर्मियों के बीच सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और निकाय व जिला स्तर पर महासंघ की बैठक की जाएगी। राज्य सम्मेलन के उदघाटन सत्र में राज्य भर के हजारों निकाय व सफाई कर्मी शामिल होंगे। इसके साथ ही सफाई कर्मियों के राष्ट्रीय संगठन – ऑल इण्डिया म्युनिसिपल वर्कर्स फेडरेशन (AIMWF) का अगले वर्ष 2024 के जनवरी में बैंगलोर में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन की सफलता के लिए भी अभियान चलाया जाएगा।

 

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि केंद्र सरकार की मजदूर-कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 सितम्बर 2023 को AIMWF के देशव्यापी आह्वान पर बिहार के सभी नगर निकायों में प्रतिवाद प्रदर्शन कर नगर निकायों के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।30 सितम्बर 2023 को बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (ऐक्टू) के आह्वान पर राज्य भर में निकाय व सफाई कर्मियों की मांगों पर प्रदर्शन कर बिहार के उप मुख्यमंत्री सह नगर विकास व आवास मंत्री को मांगपत्र सौंप कर अविलम्ब कार्रवाई की मांग की जाएगी।बैठक में मुख्य रुप महासंघ के राज्य सचिव चंद्रशेखर कुमार व मो. मुख्तार अहमद खां, राज्य सचिव सह कोषाध्यक्ष चंद्रकिशोर प्रसाद, कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार, मनोज रविदास, सुजीत कुमार, मो. जुबैर आलम, दुर्गेश कुमार पांडेय, करण कुमार, अमर कुमार, चंद्रदीप कुमार निराला, विनय कुमार, मो. अब्दुल खां, महेंद्र राम आदि शामिल रहे।

गांव में शहीद मथुरा साह की अंतिम विदाई

Nationalist Bharat Bureau

Coal Shortage India:देश मे बिजली संकट गहराया, 38 सालों में सबसे ज्यादा डिमांड,inside story

1984 सिख दंगे: कानपुर से 4 आरोपी गिरफ्तार

जानबूझकर शिक्षकों को प्रताडि़त किया जा रहा है:राजद

Nationalist Bharat Bureau

किसानो का तीसरी बार दिल्ली कूच, पुलिस नेआंसू गैस के साथ चलाया वाटर कैनन

Nationalist Bharat Bureau

रितु जायसवाल ने अब RJD प्रत्याशी के नामांकन पर उठाए सवाल, तेजस्वी यादव से की अपील — कहा, “मुझे बनाएं महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार”

तरारी के बाद अब इमामगंज और बेलागंज में उम्मीदार उतारेंगे प्रशांत किशोर,शनिवार को करेंगे प्रत्याशियों के नामों की घोषणा

महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर यति नरसिंहानंद के ख़िलाफ़ केस दर्ज

Nationalist Bharat Bureau

अनुबंध पर कार्यरत एएनएम की स्थाई नियुक्ति की मांग,हड़ताल जारी

Nationalist Bharat Bureau

पटना साहिब को नम्बर वन शहर बनायेंगे:अंशुल अविजित कुशवाहा

Leave a Comment