Nationalist Bharat
राजनीति

मोदी ने देश की सुंदरता और विविधता देखने के लिये लोगों से किया आह्वान

नयी दिल्ली 27 अगस्तप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोगों से आग्रह किया कि जब मौका मिले अपने देश की सुंदरता अपने देश की विविधता को ज़रूर देखने जाना चाहिए।

श्री मोदी ने रविवार को आकाशवाणी से प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 104वीं कड़ी में कहा “चीजों या स्थानों को साक्षात् खुद देखना, समझना और कुछ पल उनको जीना, एक अलग ही अनुभव देता है। कोई समंदर का कितना ही वर्णन कर दे लेकिन हम समंदर को देखे बिना उसकी विशालता महसूस नहीं कर सकते। कोई हिमालय का कितना ही बखान कर दे, लेकिन हम हिमालय को देखे बिना उसकी सुन्दरता का आकलन नहीं कर सकते इसलिए ही मैं अक्सर आप सभी से ये आग्रह करता हूँ कि जब मौका मिले, हमें अपने देश की सुंदरता अपने देश की विविधता जरूर देखने जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा, ” अक्सर हम एक और बात भी देखते हैं हम भले ही दुनिया का कोना-कोना छान लें लेकिन अपने ही शहर या राज्य की कई बेहतरीन जगहों और चीजों से अनजान होते हैं। कई बार ऐसा होता है कि लोग अपने शहर के ही ऐतिहासिक स्थलों के बारे में ज्यादा नहीं जानते। ऐसा ही कुछ धनपाल जी के साथ हुआ धनपाल, बेंगलुरु के परिवहन में ड्राइवर का काम करते थे। धनपाल पर्यटकों को शहर के अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर ले जाया करते थे। ऐसी ही एक बार पर किसी पर्यटक ने उनसे पूछ लिया, बेंगलुरु में टैंक को सेंकी टैंक क्यों कहा जाता है। उन्हें बहुत ही ख़राब लगा कि उन्हें इसका जवाब पता नहीं था। अपनी विरासत को जानने के इस जुनून में उन्हें अनेक पत्थर और शिलालेख मिले। इस काम में धनपाल का मन ऐसा रमा कि उन्होंने शिलालेखों से जुड़े विषय में डिप्लोमा भी कर लिया, हालाँकि अब वे सेवानिवृत्त हो चुके हैं, लेकिन बेंगलुरु के इतिहास खंगालने का उनका शौक अब भी बरक़रार है।”

उन्होंने कहा, “मुझे ब्रायन डी खारप्रन के बारे में बताते हुए बेहद खुशी हो रही है। ये मेघालय के रहने वाले हैं और उनकी गुफाओं का अध्ययन में गजब की दिलचस्पी है। वर्ष 1990 में उन्होंने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक संगठन की स्थापना की और इसके जरिए मेघालय की अनजान गुफाओं के बारे में पता लगाना शुरू किया। देखते ही देखते उन्होंने अपनी टीम के साथ मेघालय की 1700 से ज्यादा गुफाओं की खोज कर डाली। भारत की सबसे लंबी और गहरी गुफाओं में से कुछ मेघालय में मौजूद है। मेरा यह आग्रह भी है कि आप मेघालय के गुफाओं में घूमने की योजना जरुर बनाएं।”

 

धार्मिक स्थलों पर नए मुकदमे नहीं दायर किए जाएंगे, न ही सर्वेक्षण का आदेश दिया जाएगा,सुप्रीम कोर्ट का आदेश

Nationalist Bharat Bureau

सहरसा में VIP प्रमुख की विशाल आरक्षण यात्रा, बाढ़ पीड़ितों को खिचड़ी खिलाने पर सरकार की आलोचना

Nationalist Bharat Bureau

छात्र बरतें संयम और सेना भर्ती के अवसर का उठायें लाभ:सुशील कुमार मोदी

आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के अधिकारों के लिए 31 दिसंबर को राष्ट्रव्यापी ज्ञापन अभियान

Nationalist Bharat Bureau

ओमप्रकाश चैटाला के निधन पर राजद ने संवेदना प्रकट की

Nationalist Bharat Bureau

एसआईआर प्रक्रिया सही, पर तय समयसीमा बढ़ना जरूरी—मायावती

Nationalist Bharat Bureau

देवेंद्र फडणवीस ने दो PA बने MLA

Nationalist Bharat Bureau

नारी न्याय’ के जरिए कांग्रेस महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध:डॉ अशोक गगन

खुद फंस गए सांसद पप्पू यादव , धमकाने वाला जाप का पुराना कैडर

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस को राहत, बोले नेता– राजनीतिक प्रतिशोध की कहानी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment