Nationalist Bharat
Entertainmentखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

शिवहर यात्रा से पहले जन सुराज नेता का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला पत्र,समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया

शिवहर:जन सुराज, युवा कार्यवाहक सदस्य और शिवहर जिला अभियान समिति सदस्य आसिफ़ इकबाल ने मुख्यमंत्री नीतीश की प्रगति यात्रा से पहले एक खुला पत्र लिख कर कई समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया है।अपने पत्र में उन्होंने कहा कि अपने प्रगति यात्रा के दौरान 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिवहर की धरती पर पधार रहे हैं। मैं उनका स्वागत करता हूँ। मैं महोदय का ध्यान शिवहर के कुछ ज्वलंत मुद्दों की ओर दिलाना चाहता हूं। जिसको अतिशीघ्र पूरा किया जाना जरूरी है. तभी सही मायने में शिवहर प्रगति की ओर अग्रसर हो सकेगा।

 

आसिफ़ इकबाल ने कहा कि शिवहर- मोतिहारी मार्ग ( वाया-लालगढ़) की स्थिति अत्यंत दयनीय है , तुरंत इसके निर्माण की आवश्यकता है।वर्तमान स्टेट -हाईवे जो शिवहर को मुजफ्फरपुर से जोड़ता है(वाया- तरियानी) को नेशनल- हाईवे में बदलने की अनुशंसा की जाए।शिवहर- बापूधान रेलवे परियोजना को शीघ्र पूरा किया जाए, शहर के चहुंमुखी विकास के लिए आवश्यक है कि वर्तमान मार्ग में परिवर्तन कर इसे शहर के बाहर से निकाला जाए।शहर को चारों तरफ बाईपास से जोड़ा जाए. शिवहर में युवाओं के लिए खेलने का कोई स्थान नहीं है, प्रतिभावान युवाओं के लिए शिवहर में एक स्टेडियम की अत्यंत आवश्यकता है।

 

आसिफ इकबाल ने मांग की कि बिहार के प्रत्येक ज़िले में बिहार सरकार की ओर से अल्पसंख्यक छात्रावास का प्रावधान है।शिवहर में भी अल्पसंख्यक छात्रावास को भी प्रारंभ किया जाए।उन्होंने कहा कि बागमती नदी के पुरानी धार के उगाही का कार्य शिवहर में जारी है, इस परियोजना में सभी हितधारकों के हितों का ध्यान रखते हुए इसे शीघ्र पूरा किया जाए। दीर्घकाल से निर्माणाधीन बेलवा रेगुलेटरी डैम के काम को तुरंत पूरा किया जाए

अयोध्या दीपोत्सव 2025: राम की पैड़ी पर पहली बार 80,000 दीयों से सजेगी भव्य रंगोली, जगमगाएगी पूरी अयोध्या

बिहार में खुलेंगे 8000 कौशल विकास केंद्र, 20 लाख युवाओं को प्रशिक्षण के साथ इंटर्नशिप

पूर्व मुखिया ने वोट नहीं मिलने पर तोड़ी सड़क, ग्रामीणों ने DM से की कार्रवाई की मांग

GPSSB Recruitment 2022: गुजरात में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों पर निकली बंपर वैकेंसी,जानें पूरा प्रोसेस

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teachers: एक झटके में चली गई बिहार के 95000 शिक्षकों की नौकरी,मचा हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर,इंचार्ज बिहार मोहमद शमीम खान का तूफानी बिहार दौरा 23 अप्रैल से, जिलाध्यक्षों संग करेंगे मैराथन बैठक

SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ECI और राज्यों को 1 दिसंबर तक रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

Nationalist Bharat Bureau

एसएन प्राइम अस्पताल दीघा में बच्चों और महिलाओं की स्वास्थ्य जांच हेतु निशुल्क कैंप का आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

Smart Meter Controversy: कांग्रेस पार्टी ने राज्यभर में जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया

भारत ने दूसरे दिन बांग्लादेश के 8 विकेट गिराए

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment