Nationalist Bharat
राजनीति

मुंबई बन राजनीतिक अखाड़ा,इंडिया गठबंधन का नया दांव

नई दिल्ली:लोकसभा चुनाव जैसे जैसे पास आ रहा है राजनीतिक पार्टियों की सरगर्मियां बढ़ रही है।इसी कड़ी में अब पक्ष और विपक्ष का बड़ा अखाड़ा मुंबई बनने जा रहा है।मुंबई में होने वाली विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA की बैठक के बाद का पूरा रोड मैप तैयार कर लिया गया है। इस रोड मैप के मुताबिक, सितंबर के महीने में देश के प्रमुख विपक्षी नेताओं की ओर से रैली, जनसभाओं और रोड शो के आयोजन शुरू कर दिए जाएंगे। यही नहीं इन रैलियों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधे तौर पर खुलकर हमला भी नहीं किए जाने की योजना बनाई गई है। सूत्रों के अनुसार तय यह भी हुआ है कि इन रैलियों और जनसभाओं में केंद्र सरकार की योजनाओं की हकीकत जनता के सामने तथ्यों के साथ रखी जाएगी। फिलहाल 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होने वाली विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई है।

पीएम मोदी नहीं सिर्फ जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा पर वार
सूत्रों के मानें तो इस बार प्रमुख पक्षी दलों के गठबंधन INDIA ने यही योजना बनाई है कि लोकसभा चुनाव के दौरान होने वाली प्रमुख रैलियां और जनसभाओं में सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने से बचा जाए। इसके विपरीत प्रधानमंत्री की बजाए केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए उनकी तथ्यों के साथ जनता के सामने हकीकत रखी जाने की योजना बनी है। योजना यह भी बनी है कि जो मुद्दे जनता से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं उनको ही अपनी रैलियों जनसभाओं और रोड शो के दौरान उठाया जाए। अमर उजाला की एक खबर के मुताबिक विपक्षी दलों के गठबंधन में शामिल एक प्रमुख नेता कहते हैं कि ऐसा करके वह सीधे तौर पर जनता के मुद्दों के माध्यम से न सिर्फ उन तक अपनी पहुंच बना सकेंगे बल्कि हाल के दिनों में हुए चुनावी राज्यों में इस तरह के मुद्दों से जीत भी मिली है, उसका असर भी दिखेगा।

राष्ट्रपति,राष्ट्रपत्नी प्रसंग

गोपी किशन के समर्थन में राजद MLC सैयद फैसल अली का जनसंपर्क अभियान

Nationalist Bharat Bureau

पटना महानगर कांग्रेस ने मनाई गुरु संत रविदास जी की जयंती

Nationalist Bharat Bureau

26 मई को किसान आंदोलन के 6 माह पूरे होने पर मनाया जाएगा काला दिवस

नीतीश ही फेस, नीतीश ही बेस्ट

Nationalist Bharat Bureau

Jharkhand Chunav: ‘एक हैं तो सेफ हैं’ पर लालू यादव का बड़ा बयान

Nationalist Bharat Bureau

अशोक चौधरी पर आरोपों ने मचाया सियासी भूचाल, नीतीश पर स्पष्टीकरण का दबाव

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में फिल्म प्रमोशन का ट्रेंड बढ़ा,सोनू सूद भी ‘फ़तेह’ का प्रोमशन करने आ रहे हैं

Nationalist Bharat Bureau

बिहार की राजनीति में शुरू हुआ नया सियासी अध्याय

Nationalist Bharat Bureau

हक़मारी और सरकारी उपेक्षा से परेशान आशाओं का दो दिवसीय महाधरना शुरू

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment