Nationalist Bharat
दुर्घटना

झारखंड के पलामू जिले में कार दुर्घटना में तीन की मौत, 14 घायल

रांची, 29 अगस्त  झारखंड में पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव के पास शाहपुर गढ़वा मुख्य मार्ग पर चढवना के पास कार की चपेट आने से कल देर रात तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मृतकों में उदल प्रसाद चौरसिया, रोहित कुमार और मधु मेहता शामिल है। घायलों को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बताई जाती है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शाहपुर गढ़वा मार्ग स्थित चढवना टोला में दोगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया था और इसमें स्थानीय व आसपास गांव के लोग शामिल होने जा रहे थे तभी कार चालक ने पैदल चल रहे व्यक्तियों को रौंद दिया। कार चालक भागने के क्रम में अन्य 14 लोगों को चोटिल कर दिया। बाद में कार चालक एक किलोमीटर आगे कार छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर चैनपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

इंदौर दूषित पानी त्रासदी: 13 लोगों की मौत, मंत्री ने दी प्रतिक्रिया

Nationalist Bharat Bureau

चमत्कार को नमस्कार! हाजीपुर गंगा में बही महिला मोकामा में जीवित मिली.हाजीपुर गंगा में बही महिला मोकामा में जीवित मिली

खगड़िया में छठ घाट पर बड़ा हादसा — एक ही परिवार के 3 सहित चार किशोर नदी में लापता, परिजनों में मचा कोहराम

BIHAR:पहले टूटा डायवर्सन, फिर बहा चचरी पुल, अब आठ किमी की परिक्रमा

ढेंकनाल में पत्थर खदान हादसा, राहत-बचाव कार्य जारी

भुवनेश्वर के नाइट क्लब में भीषण आग, धुएं से मचा हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

जमुई में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी की 17 बोगियां पटरी से उतरीं

Nationalist Bharat Bureau

अजमेर शरीफ जा रही बस हादसे का शिकार, 4 जायरीनों की मौत

Nationalist Bharat Bureau

फुलवारीशरीफ में नलों से आ रहा दूषित पानी, स्वास्थ्य संकट गहराया

Leave a Comment