Nationalist Bharat
दुर्घटना

चमत्कार को नमस्कार! हाजीपुर गंगा में बही महिला मोकामा में जीवित मिली.हाजीपुर गंगा में बही महिला मोकामा में जीवित मिली

Patna: बाढ़ के कारण नदियों का जलस्तर उफान पर है और हादसों का सिलसिला जारी है। लेकिन इसी बीच एक अविश्वसनीय घटना सामने आई है। एक अधेड़ उम्र की महिला, जो तैरना नहीं जानती थी, गंगा की उफनती धारा में बह गई थी। हाजीपुर में गंगा की लहरों में डूबी यह महिला 24 घंटे बाद 95 किलोमीटर दूर मोकामा में जीवित पाई गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान महिला ने लहरों से लगातार संघर्ष किया। उनका शरीर अकड़ गया था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी, और भगवान की कृपा से उनकी जान बच गई।यह घटना 4 अक्टूबर की है जब प्रमिला देवी अपने पति के साथ नवरात्रि के अवसर पर गंगा स्नान के लिए हाजीपुर के सोनपुर घाट पहुंची थीं। अचानक, तेज धार में दोनों पति-पत्नी बहने लगे और गंगा की लहरें उन्हें बहाकर लगभग 90 किलोमीटर दूर मोकामा तक ले गईं। गंगा की तेज धार महिला को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकी। मोकामा के मेकरा गाँव के कुछ युवाओं ने जब उनकी मदद की पुकार सुनी, तो वे तुरंत गंगा की तेज धार में जाकर उन्हें बचा लाए। हालांकि, प्रमिला के पति का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

 

ग्रामीणों ने प्रमिला देवी को पुलिस की सहायता से उनके परिजनों के हवाले कर दिया। प्रमिला ने बताया कि वह तैरना नहीं जानती थीं, लेकिन उन्होंने लगातार अपने हाथ-पैर चलाते हुए खुद को बचाने की कोशिश की। इस दौरान उनका शरीर पूरी तरह से अकड़ गया था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और गंगा में बहती चीजों के सहारे खुद को बचाती रहीं। जब वह मोकामा पहुंचीं, तो उन्हें किनारे पर कुछ लोग दिखाई दिए, जिन्हें देखकर उन्होंने मदद के लिए पुकारा। लोगों ने तुरंत उनकी आवाज सुनी और उन्हें बचा लिया।

 

 

मोकामा के मेकरा गाँव के निवासी सोनू पहलवान ने बताया कि वह गंगा के किनारे बैठे थे, तभी उन्हें किसी महिला की चीख सुनाई दी। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नाव निकाली और आवाज की दिशा में बढ़े। उन्होंने देखा कि महिला गंगा की तेज धारा में बह रही थी और बेहोश होने की स्थिति में थी। किसी तरह उन्होंने महिला को बचाकर नाव में चढ़ा लिया।सोनू पहलवान ने बताया कि जब उन्होंने महिला को बाहर निकाला, तब उनके हाथ-पैर पूरी तरह अकड़ चुके थे। अब वह अपने परिजनों के साथ गांव लौट आई हैं। महिलाओं ने उनकी तेल मालिश की और डॉक्टरों ने उनका इलाज भी किया, जिससे उनकी स्थिति अब सामान्य है। हालांकि, उन्हें अपने पति की चिंता सता रही है। यह चमत्कारिक घटना शुक्रवार को मोकामा में चर्चा का प्रमुख विषय बन गई है।

Maharashtra New CM: कल सीएम पद की शपथ लेंगे फडणवीस, महायुति ने सरकार बनाने का दावा ठोका

यमुना एक्सप्रेसवे हादसा: अपनों की तलाश में टूटे परिवार

Nationalist Bharat Bureau

BJP विधायक के गार्ड पर मारपीट का आरोप, पप्पू यादव की एंट्री से बढ़ा सियासी घमासान

Nationalist Bharat Bureau

बाराबंकी में दो कारों की टक्कर, आग लगने से पांच की मौत

Nationalist Bharat Bureau

तमिलनाडु में पटाखा विस्फोट, एक ही परिवार के चार लोग घायल

अजित पवार विमान हादसा: बारामती में मातम, परिवार और राज्य सदमे में

Nationalist Bharat Bureau

ओवरटेक विवाद में फौजी की हत्या, एएसआई समेत पांच पकड़े

रुन्नीसैदपुर:हाइवे पर ट्रक -आटो की टक्कर में दस यात्री जख्मी

Nationalist Bharat Bureau

कोहरे के कारण गया जंक्शन से होकर चलने वाली 9 ट्रेनें रद्द

हांगकांग हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में भीषण आग: 44 की मौत, 300 लापता, लापरवाही में तीन गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment