Nationalist Bharat
दुर्घटना

दीवार पर पेशाब करने से मना करने पर पड़ोसी ने की पिटाई, इलाज के दौरान मौत

दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगरा बल्लोचक मोहल्ले में दो दिन पहले हुए आपसी विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई थी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की शुक्रवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान महेश दास (45) के रूप में हुई, जो रामदेव दास का पुत्र था। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं। सूचना मिलते ही दलसिंहसराय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव घर वापस आने पर मृतक के स्वजन ने आरोपी की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर एनएच 28 पर सड़क जाम कर दी। इसके कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

मृतक के भाई, मुकेश दास ने बताया कि 21 नवंबर को उनके घर के सामने अशोक दास का बेटा पेशाब कर रहा था। जब उन्होंने उसे मना किया, तो अशोक दास के अन्य बेटे भी वहां आ गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। इस बीच महेश दास ने बीच बचाव किया, तो सभी ने उन्हें बास-बल्ला से पीटना शुरू कर दिया। इस घटना में मुकेश दास, महेश दास और उनकी मां पार्वती देवी भी घायल हो गए। महेश दास की गंभीर चोटों के कारण उन्हें बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई।

मृतक के परिवार के लोग शव लेकर दलसिंहसराय पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम कराया और शव स्वजन को सौंप दिया। वहीं, आक्रोशित स्वजन आरोपी की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर एनएच 28 पर सड़क जाम कर दी। बाद में पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समझाने पर जाम खत्म हुआ।

मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि इस मामले में आवेदन देने के बावजूद पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं की। दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि मारपीट की घटना में घायल युवक की मौत हुई है। पीड़ित के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

कानपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की अंत्येष्टि, हजारों ने दी अंतिम विदाई

Nationalist Bharat Bureau

NH-19 पर सड़क हादसा, राजद नेता के भाई की दर्दनाक मौत

Nationalist Bharat Bureau

छात्रा की मौत के बाद गर्ल्स हॉस्टल को लेकर जारी हुई नई गाइडलाइन

Maharashtra New CM: कल सीएम पद की शपथ लेंगे फडणवीस, महायुति ने सरकार बनाने का दावा ठोका

टर प्रैक्टिकल देने जा रहे छात्र को ट्रक ने कुचला, साथी घायल

Nationalist Bharat Bureau

ओवरटेक विवाद में फौजी की हत्या, एएसआई समेत पांच पकड़े

राजद कार्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि तथा बाबरी मस्जिद शहादत दिवस मनाया गया

अजित पवार विमान हादसा: बारामती में मातम, परिवार और राज्य सदमे में

Nationalist Bharat Bureau

जमुई में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी की 17 बोगियां पटरी से उतरीं

Nationalist Bharat Bureau

Muzaffarpur News: कचरे के ढेर पर मिला नवजात का शव, शरीर पर लगा था हॉस्पिटल का बैंडेज

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment