Nationalist Bharat
दुर्घटना

Muzaffarpur News: कचरे के ढेर पर मिला नवजात का शव, शरीर पर लगा था हॉस्पिटल का बैंडेज

Muzaffarpur News: बीच सड़क किनारे कचरे के ढेर पर एक नवजात का शव मिला है. लोग आशंका जता रहे हैं कि नवजात की मौत हो जाने पर किसी ने शव को फेंक दिया है. बच्चे के शरीर पर हॉस्पिटल का बैंडेज भी लगा हुआ है.

Muzaffarpur News: पियर थाना क्षेत्र के बंदरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मां की ममता शर्मसार हो गई। प्रखंड मुख्यालय और पीएचसी के बीच स्थित सड़क किनारे कचरे के ढेर पर एक नवजात का शव पाया गया। इसके बाद स्थानीय लोग घटना को लेकर हैरान थे, और मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। नवजात के शव मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोग यह आशंका जता रहे थे कि कहीं किसी अविवाहित लड़की ने नवजात को जन्म दिया हो और लोकलाज के डर से उसे फेंक दिया हो, या फिर किसी मां ने बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी मृत्यु के बाद शव को फेंक दिया हो। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है।

ग्रामीण वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जब वह सुबह नल-जल का पानी चालू करने आए, तो कूड़े के ढेर पर कपड़े में लपेटा हुआ नवजात का शव देखा। बच्चे के शरीर पर अस्पताल का बैंडेज भी लगा हुआ था। थानाध्यक्ष पंकज यादव ने पुष्टि करते हुए बताया कि नवजात का शव मिलने की सूचना मिली थी, और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएचसी प्रभारी से भी इस बारे में जानकारी ली जा रही है। पीएचसी प्रभारी डॉ. नौशाद आलम ने कहा कि गुरुवार रात को अस्पताल में किसी बच्चे का जन्म नहीं हुआ है, फिर भी पिछले दो-तीन दिनों में पीएचसी में जन्मे बच्चों का सत्यापन किया जा रहा है।

आंध्र प्रदेश बस हादसे में 9 की मौत, राष्ट्रपति–PM–CM का शोक

Nationalist Bharat Bureau

देश के कई एयरपोर्ट पर GPS स्पूफिंग की पुष्टि

भोपाल में दो एसयूवी भिड़ीं, चार की दर्दनाक मौत

Nationalist Bharat Bureau

एक झटके में अनाथ हो गए 4 बच्चे, पति को सल्फास खाते देख पत्नी ने भी जहर खाकर की आत्महत्या

Nationalist Bharat Bureau

कश्मीरी गेट पर चलती पर्यटक बस में आग, सभी यात्री सुरक्षित

बारामती विमान हादसा: VSR एविएशन फिर सवालों में

तमिलनाडु में पटाखा विस्फोट, एक ही परिवार के चार लोग घायल

जमुई में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी की 17 बोगियां पटरी से उतरीं

Nationalist Bharat Bureau

बिहार हादसा: सोन नदी में चार परिवारों के सात बच्चे डूबे, छह की मौत, क्षेत्र में मचा हाहाकार

इंडिगो पर हाई कोर्ट सख्त—फ्लाइट संकट, महंगा किराया और यात्रियों को मुआवजे का आदेश

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment