Nationalist Bharat
दुर्घटना

बिहार हादसा: सोन नदी में चार परिवारों के सात बच्चे डूबे, छह की मौत, क्षेत्र में मचा हाहाकार

Patna:बिहार के अकबरपुर/सासाराम ग्रामीण इलाके में एक दुखद घटना हुई, जहां रोहतास थाना क्षेत्र के तुंबा गांव के पास रविवार को करीब 11:30 बजे सोन नदी में स्नान के दौरान चार परिवारों के सात बच्चे डूब गए। इस हादसे में अब तक छह बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक बच्ची अभी भी लापता है। स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम बच्ची की तलाश में जुटी हुई है।

मृतकों की पहचान झारखंड, रांची के मिलन चौक निवासी नंदू गोंड की 12 वर्षीय बेटी निधि कुमारी, 13 वर्षीय नाव्या कुमारी, सात वर्षीय बेटा पवन कुमार, रोहतास के तुंबा गांव निवासी कृष्णा गोंड के 12 वर्षीय बेटे राजू गोंड, हीरालाल गोंड के 12 वर्षीय बेटे विवेक कुमार और केदार गोंड के 10 वर्षीय बेटे अभय कुमार के रूप में हुई है। नंदू गोंड की आठ वर्षीय बेटी गुनगुन कुमारी लापता है, जिसकी तलाश जारी है। इस हादसे से पूरे इलाके और पीड़ित परिवारों में मातम छा गया है।घटना का विवरण सूत्रों के अनुसार, तुंबा गांव निवासी मुन्नी प्रसाद गोंड के घर झारखंड, रांची के मिलन चौक से आये उनकी बेटी गीता देवी, दामाद नंदू गोंड और उनके चार बच्चों (एक बेटा, तीन बेटियां) सहित गांव के अन्य बच्चों ने सोन नदी में स्नान करने का फैसला किया। इस दौरान सभी बच्चे गहरे पानी में चले गए। कृष्णा गोंड का नौ वर्षीय बेटा रंजीत गोंड अपने भाई-बहनों को डूबते देख बचकर लौट आया और गांव वालों को शोर मचाकर बुलाया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक छह बच्चों की डूबने से मौत हो चुकी थी।

 

सभी बच्चे नाबालिग थे डेहरी एसडीपीओ टू वंदना मिश्रा ने बताया कि बच्चों के साथ एक अभिभावक भी मौजूद थे, जो एक बच्चे को बचाने में सफल रहे। डेहरी एसडीएम सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि सात बच्चों के डूबने की जानकारी मिली थी, जिसमें से अब तक छह के शव बरामद किए जा चुके हैं। सभी बच्चे नाबालिग थे और उनकी उम्र 7 से 13 वर्ष के बीच थी। थानाध्यक्ष निकुंज भूषण प्रसाद ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

 

सभी बच्चे नाबालिग
इस संबंध में डेहरी एसडीपीओ टू वंदना मिश्रा ने बताया कि सोन नदी में स्नान करने गये बच्चों के साथ एक अभिभावक भी थे, जो एक बच्चे को बचा सके. इधर, डेहरी एसडीएम सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि सोन नदी में सात बच्चों के डूबने की सूचना प्राप्त हुई है. अब तक छह बच्चों के शव बरामद कर लिये गये हैं. सभी बच्चे नाबालिग हैं. उनकी उम्र करीब सात से 13 वर्ष तक है. वहीं, थानाध्यक्ष निकुंज भूषण प्रसाद ने बताया कि अब तक छह शवों को सोन नदी से बरामद कर लिया गया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

मृत बच्चों की सूची
निधि कुमारी (12) पिता नंदू गोंड.
नाव्या कुमारी (13) पिता नंदू गोंड.
पवन कुमार (07) पिता नंदू गोंड.
राजू गोंड (12) पिता कृष्णा गोंड.
विवेक कुमार (12) पिता हीरालाल गोंड.
अभय कुमार (10) पिता केदार गोंड.
लापता
गुनगुन कुमारी (08) पिता नंदू गोंड.

पोखर में डूबने से तीन बच्चों की मौत, CM नीतीश ने जताया दुःख

Nationalist Bharat Bureau

पानी पानी हुआ पटना, बाढ़ का नजारा,पानी में तैरते दिखे लोग

झारखंड के पलामू जिले में कार दुर्घटना में तीन की मौत, 14 घायल

Nationalist Bharat Bureau

DARBHANGA:विवाह पंचमी पर निकाली गई झांकी पर पत्थरबाजी की घटना

बारामती विमान हादसा: VSR एविएशन फिर सवालों में

सिमडेगा में प्लंबर की पीट-पीटकर हत्या, तीन लोग गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

NH-27 पर भीषण सड़क हादसा, स्कोर्पियो उछलकर डिवाइडर से टकराई – तीन की मौत

Nationalist Bharat Bureau

करूर भगदड़: तमिलनाडु सरकार ने CBI जांच वापस लेने की मांग की

Nationalist Bharat Bureau

कार्बी आंगलोंग में हिंसा, 2 की मौत

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में सात दिनों के अंदर तीसरा पुल गिरा,मोतिहारी में निर्माणाधीन पुल ध्वस्त

Leave a Comment