Nationalist Bharat
दुर्घटना

रुन्नीसैदपुर:हाइवे पर ट्रक -आटो की टक्कर में दस यात्री जख्मी

रुन्नीसैदपुर: गाढ़ा थाना क्षेत्र के गाढ़ा चौक के समीप एनएच -22 पर शनिवार को तेज रफ्तार एक ट्रक व आटो के बीच हुई सीधी टक्कर में आटो पर सवार दस यात्री जख्मी हो गए । सभी आटो सवार औराई थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव के रहने वाले हैं। सीतामढ़ी में आयोजित किसी पूजा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। गाढ़ा चौक के समीप सीतामढ़ी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार एक ट्रक, ट्रैक्टर को ओवरटेक कर सामने से आ रहे आटो से टकरा गई। ओवरटेक करने के दौरान पहले ट्रैक्टर को अपने चपेट में लिया फिर आटो से टक्कर हो गई। जिस कारण आटो हाइवे पर हीं पलट गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया । स्थानीय लोगों ने आटो में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला तथा एक एंबुलेंस में बैठाकरउन्हें रुन्नीसैदपुर सीएचसी की ओर रवाना किया। हालांकि,एंबुलेंस चालक उन्हें सीएचसी तक पहुंचाने की बजाए सीधे मुजफ्फरपुर ले गया। थानाध्यक्ष राकी कुमार ने इसकी पुष्टि करते बताया कि जख्मी लोगों में औराई थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव निवासी शिव पंडित,बच्चू पंडित, मालती देवी, हिमांशु कुमार, राधा कुमारी, मधुवाला कुमारी,सुमित ,लखींदर राय, पुकार दास व रंजीत दास शामिल हैं ।

बिहार में फिल्मी स्टाइल सड़क हादसा, दो की दर्दनाक मौत

Nationalist Bharat Bureau

पीलीभीत:पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 6 लोगों की मौत

तमिलनाडु में पटाखा विस्फोट, एक ही परिवार के चार लोग घायल

दरभंगा में हैवानियत पर पुलिस-पब्लिक भिड़ंत के बाद लाठीचार्ज

पटना में फायरिंग कर 11 लाख रुपये की लूट, रजिस्ट्री कराने जा रहे युवक को निशाना

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में बड़ा हादसा: रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे तीन किशोर ट्रेन की चपेट में, दो की मौत, एक गंभीर

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में फिल्म बनाने पर मिलेगा चार करोड़ तक का अनुदान,फिल्म प्रोत्साहन नीति पर सरकार की मुहर

संभल में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी:सम्राट चौधरी

दीवार पर पेशाब करने से मना करने पर पड़ोसी ने की पिटाई, इलाज के दौरान मौत

Nationalist Bharat Bureau

बारामती विमान हादसा: VSR एविएशन फिर सवालों में

Leave a Comment