Nationalist Bharat
राजनीति

Bihar By Election Result:उपचुनाव में महागठबंधन का सूपड़ा साफ

पटना। बिहार विधानसभा उपचुनाव का परिणाम सामने आ गया है, जिसमें एनडीए को बड़ी सफलता मिली है। बिहार की चार सीटों—रामगढ़, तरारी, बेलगंज, और इमामगंज—में एनडीए के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, जबकि महागठबंधन को हार का सामना करना पड़ा।

एनडीए के लिए सबसे पहली खुशखबरी तरारी विधानसभा सीट से आई, जहां बीजेपी प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने महागठबंधन के उम्मीदवार राजू यादव को 10,507 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। रामगढ़ विधानसभा में बीजेपी के अशोक कुमार सिंह ने बसपा के प्रत्याशी सतीश यादव को 1,362 वोटों से हराया। बेलगंज में जेडीयू की प्रत्याशी मनोरमा देवी ने आरजेडी के विश्वनाथ यादव को हराकर जीत प्राप्त की। इमामगंज सीट पर जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी (HAM) ने रौशन मांझी को 5,945 वोटों से हराया।

13 नवंबर को हुए इन उपचुनावों को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सेमीफाइनल माना जा रहा था। इस जीत से एनडीए को आगामी विधानसभा चुनावों में बढ़त मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, और एनडीए इसे डबल इंजन सरकार के फायदे के रूप में प्रचारित कर सकती है।

वहीं, महागठबंधन के लिए यह हार विशेष रूप से बड़ी है क्योंकि चार में से तीन सीटों पर पहले से महागठबंधन का कब्जा था। इस हार के बाद तेजस्वी यादव को आगामी चुनावों के लिए अपनी रणनीति पर पुनः विचार करना होगा।

बिहार सरकार की पहल पर उद्यमी बन रहीं जीविका दीदियाँ

Nationalist Bharat Bureau

Maharashtra Chunav:वोटिंग की सुबह अजित पवार का इमोशनल कार्ड!

Nationalist Bharat Bureau

मोदी सरकार का फैसला -पराक्रम दिवस पर 21 बेनाम द्वीपों के नाम 21 शहीदों के नाम पर होगे

cradmin

Bihar Land Survey:फिर से बढाई गई जमीन सर्वे की समय सीमा

Nationalist Bharat Bureau

सीएम की कुर्सी के लिए संग्राम शुरू!

Nationalist Bharat Bureau

अमित शाह का तीन दिवसीय बिहार दौरा: मिशन 2025 की रणनीति पर मंथन, भाजपा में नई ऊर्जा भरने की तैयारी

चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेत ‘इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2024’ से सम्मानित

बेगूसराय महापंचायत और भाजपा

Nationalist Bharat Bureau

MOHAN BHAGWAT:मोहन भागवत बोले, सभी प्रकार के भेद समाप्त होने चाहिए

Nationalist Bharat Bureau

राज्य के पच्चीस हजार से ज्यादा आईटी सहायक व कार्यपालक सहायक का दो दिवसीय सामूहिक अवकाश

Leave a Comment