Nationalist Bharat
राजनीति

ससुर केंद्रीय मंत्री, पति बिहार सरकार के मंत्री, अब दीपा मांझी बनीं MLA

Patna:बिहार के इमामगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम आ गए हैं, जिसमें एनडीए की उम्मीदवार दीपा मांझी ने जीत हासिल की है। उन्होंने महागठबंधन के उम्मीदवार रोशन मांझी और जन सुराज के जितेंद्र पासवान को हराया। यह दीपा मांझी का पहला विधानसभा चुनाव था और पहली बार में ही उन्होंने जीत दर्ज की है। इसके साथ ही इमामगंज को पहली बार महिला विधायक मिली है।

दीपा के पति संतोष कुमार सुमन बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और वह दो बार से लगातार विधान परिषद के सदस्य रहे हैं। 2015 में संतोष ने कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2018 में वह विधान परिषद के सदस्य बने और मंत्री बने। वह अभी भी बिहार सरकार में मंत्री हैं। राजनीति के साथ-साथ संतोष सुमन गया कॉलेज में प्रोफेसर भी हैं।

दीपा मांझी ने इससे पहले 2010 में खिजरसराय से जिला परिषद सदस्य के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। वह ग्रेजुएट हैं और उनकी पढ़ाई फतेहपुर हाई स्कूल से हुई है। उनके ससुर, जीतन राम मांझी, जो केंद्र में मंत्री हैं, इमामगंज से पहले विधायक रहे थे। गया से सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हो गई थी और उपचुनाव हुआ था।

अब दीपा ने इमामगंज से विधायक बनने के बाद क्षेत्र के विकास का वादा किया है और यह भी कहा है कि वह अपने ससुर के अधूरे कामों को पूरा करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने इमामगंज के लोगों से वादा किया कि उन्हें तीन तरह से लाभ मिलेगा।

नीतीश कुमार के दिल्ली प्रवास से राजनीती तेज,सस्पेंश बढ़ा

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Imamganj by-election 2024:मांझी परिवार में देवर-भाभी के बीच सियासी मुकाबला, जीतनराम मांझी किसे चुनेंगे?

पप्पू यादव की जमानत पर आज फैसला

नीतीश कुमार अपनी पारी खेल चुके

Nationalist Bharat Bureau

दो दिवसीय असम दौरे पर अमित शाह

Nationalist Bharat Bureau

बिहार:जातिगत राजनीति ही असली चुनावी जंग है

डी राजा फिर से चुने गए भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव

Nationalist Bharat Bureau

नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना

अमित शाह ने कहा — एसआईआर पर फैलाए गए झूठ का मैं संसद में जवाब दूँगा

Nationalist Bharat Bureau

राहुल गांधी की लोकसभा स्पीकर से मुलाकात,अपने खिलाफ हुई टिप्पणियां हटाने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment