Nationalist Bharat
खेल समाचारराजनीति

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में खुला भाई-भतीजावाद: एडवोकेट प्रांजल सिंह

पटना:द प्लुरल्स पार्टी के संयुक्त सचिव एडवोकेट प्रांजल सिंह ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की हालिया नियुक्ति को “भाई-भतीजावाद और पक्षपात का शर्मनाक उदाहरण” बताते हुए कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि ऐसे निर्णय बिहार क्रिकेट के भविष्य को गहरी चोट पहुँचा रहे हैं।अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रकाशित बयान में सिंह ने 24 वर्षीय “वंशज” को बीसीए अध्यक्ष बनाए जाने पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा-“यह नियुक्ति मेहनत, योग्यता और अनुभव का मज़ाक उड़ाती है। यह साफ कर देती है कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में प्रतिभा की जगह परिवार और पहुंच को प्राथमिकता दी जाती है। इस तरह का भाई-भतीजावाद, सालों की मेहनत करने वाले खिलाड़ियौ, कोचों और समर्थकों के साथ अन्याय है, जो सुधार का सपना देखते आए हैं।”

एडवोकेट सिंह ने आगे कहा कि भाई-भतीजावाद और पक्षपात सीधे तौर पर युवाओं के अवसर छीन रहे हैं।जब नियुक्तियां ‘जन्मसिद्ध अधिकार’ पर तय होंगी, न कि क्षमता और दृष्टि पर, तो सुधार की संभावना ही खत्म हो जाएगी।यही कारण है कि बिहार क्रिकेट लगातार पिछड़ता जा रहा है और खिलाड़ियों को सही मंच उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नेतृत्व उन्हीं लोगों के हाथों में होना चाहिए जिनके पास ईमानदारी, अनुभव और दृष्टि हो सिर्फ परिवारिक नाते की वजह से कुर्सी पर बैठा दिया जाना खेल और खिलाड़ियों दोनों के साथ विश्वासघात है।द प्लुरल्स पार्टी बिहार के खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों के साथ खड़ी है और इस तरह के अन्यायपूर्ण फैसलों के खिलाफ अपनी आवाज़ लगातार बुलंद करती रहेगी।

समाज शक्ति पार्टी ने मोहम्मद नियाज अहमद को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

दिल्ली में जमकर बरसे राहुल गांधी, पर भाषण सुनकर भाजपा ने क्यों कहा ‘थैंक यू कांग्रेस’

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा धर्मनिरपेक्षता को खत्म करके नफरत फैलाने वाली बातों को बढ़ावा दे रही है: उदय नारायण चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कांग्रेस में बड़े बदलाव: कृष्णा अल्लावरू हटे, अविनाश पांडेय बने चुनाव प्रभारी

2025 में 220 से अधिक सीटों पर एनडीए को मिलेगी जीत : नीतीश

पटना पहुंचे तेजस्वी, आज विधायकों संग महागठबंधन की रणनीति पर मंथन

Nationalist Bharat Bureau

मुंबई बन राजनीतिक अखाड़ा,इंडिया गठबंधन का नया दांव

7480 बर्खास्त विशेष सर्वेक्षण कर्मियों में से अपील के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी 836 की सेवा वापसी क्यों नहीं, विभाग जवाब दे -ऐक्टू

Nationalist Bharat Bureau

“भाजपा–जेडीयू सरकार ने किया बिहार की आस्था पर आघात ,छठ यात्रियों के साथ निर्मम कुठाराघात” : कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025: नीतीश की सोशल इंजीनियरिंग से हिल सकता है विपक्ष का वोटबैंक, पहली लिस्ट में कोइरी-कुर्मी को 40% टिकट, सवर्णों को 23%

Leave a Comment