Nationalist Bharat
राजनीति

चिराग पासवान ने नीतीश पर उठाए सवाल लोगों ने दिलाई मोदी जी के डीएनए और रामविलास पासवान की राजनीति पर सवाल

पटना:लोक जन शक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष चिराग़ पासवान ने नीतीश कुमार को विपक्षी एकता के लिए मुंबई जाने की खबरों का हवाला देते हुए कड़ा विरोध जताया है।उन्हें बिहारियों पर मराठियों के जुल्म का हवाला देकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरने की कोशिश की लेकिन उनको उल्टे लोगों ने सवाल उठाते हुए चिराग पासवान को ही कटघरे में खड़ा कर दिया।

 

चिराग पासवान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर लिखा कि समाचार के माध्यमों से पता चला है की मुख्यमंत्री जी मुंबई दौरे पर जा रहे है । वहां ये उन्हीं लोगों से मुलाकात करेंगें जिन्होंने एक समय में बिहारी भगाओ का नारा दिया था,जो बिहार और बिहारियों से नफरत करते है। जिन्होंने बिहारियों पर अन्याय किया। नीतीश कुमार जी का उनके निजी स्वार्थ के लिए अब उनसे मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है वहीं ये हम सब बिहारियों का भी अपमान है ।यह ध्यान रखें मुख्यमंत्री जी , ये बिहारी है भूलेंगे नहीं ।

Social Media पर किए गए पोस्ट का स्क्रीन शॉट 

उनके इस पोस्ट के जवाब में एक यूजर विक्रम मिश्रा ने मोदी जी के द्वारा बिहारियों के डीएनए पर सवाल उठाने की बात करते हुए कहा कि और पासवान जी,जो बिहार के डीएनए का गाली दिया था उसके तो आप हनुमान बने हैं ! अब बिहार उन तमाम लोग की नहीं भूलेगा जो अपने सुविधा की राजनीति करते हैं और आप भी उसमे एक है !

 

विकास कुमार ने लिखा कि राजनीति में कोई स्थायी दुश्मन या दोस्त नही होता है। यहाँ खेल सत्ता पर काबिज रहने का होता है। माननीय दिवंगत श्री रामविलास पासवान जी ने हमेशा सरकार मे बने रहने का प्रयास किया और वो सफल भी रहें। वो भाजपा के सरकार मे भी रहे जब शिवसेना भाजपा के साथ थी और वो यूपीए पार्ट वन और पार्ट टू का भी हिस्सा रहे।

 

अनमोल सिंह ने लिखा कि जब भाजपा और आप साथ थे तो अच्छा, आज नीतीश कुमार जी जा रहे है तो गलत क्या राजनीति करते हो आप्लोग लेकिन आपके पोस्ट से कुछ फर्क पड़ने वाला नही है,अपना घर देखिए पहले बाद में दूसरे के गिरेबान में देखिए।

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने थामा RJD का हाथ, बोले – बदलाव अब जरूरी है, बिहार के युवाओं को देना होगा नया रास्ता

Nationalist Bharat Bureau

स्पीकर चुने जाने पर तेजस्वी यादव ने प्रेम कुमार को दी बधाई

पांचवी रामदेव महतो मेमोरियल ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 27 से 29 दिसंबर तक

Nationalist Bharat Bureau

मध्यप्रदेश: Global Investors Summit 2023: प्रधानमंत्री मोदी बोले- एमपी गजब है, अजब है और सजग भी है।

cradmin

बिहार कांग्रेस:अपने कद्दावर नेताओं को संभाल पाने में विफल,एक दशक में कई नेताओं ने किया किनारा

भारत में जलवायु परिवर्तन: कारण, प्रभाव और बचाव के उपाय

संचार साथी ऐप थोपना निजता पर खुला हमला—केजरीवाल बोले

Nationalist Bharat Bureau

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में खुला भाई-भतीजावाद: एडवोकेट प्रांजल सिंह

Nationalist Bharat Bureau

विश्व के सभी देश अपने यहां रहने वाले अल्पसंख्यकों को दें सुरक्षा व सम्मान:मौलाना महमूद मदनी

कुम्हरार:जनसुराज की बिहार बदलाव रैली को कामयाब बनाने के लिए वंदना कुमारी ने झोंकी ताकत

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment