Nationalist Bharat
दुर्घटना

बिहार में फिल्मी स्टाइल सड़क हादसा, दो की दर्दनाक मौत

Swift Dzire high speed crash in Khagaria Bihar road accident news image

Bihar Road Accident: बिहार के खगड़िया जिले के मड़ैया थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिज़ायर अनियंत्रित होकर इतनी तेजी से उछली कि करीब 20 फीट हवा में जाकर पेड़ से टकरा गई, मानो किसी एक्शन फिल्म का दृश्य हो। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में कार सवार दो युवक बुरी तरह फंस गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया।

दुर्घटना में विजय कुमार (40 वर्ष), निवासी वैसा, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रूपेश कुमार, जिन्हें बेहोशी की हालत में गोगरी रेफरल अस्पताल और फिर खगड़िया सदर अस्पताल रेफर किया गया, इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों युवक गोगरी में एक भोज समारोह में शामिल होने जा रहे थे। विजय कुमार शादीशुदा थे और अपने पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गए, जबकि अविवाहित रूपेश कुमार परिवार के सबसे जिम्मेदार सदस्य माने जाते थे। हादसे की खबर से दोनों परिवारों में मातम पसर गया।

मड़ैया थाना अध्यक्ष रिक्की कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे के कारणों की जांच जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की रफ्तार असामान्य रूप से तेज थी, जो हादसे की प्रमुख वजह प्रतीत होती है।

पोखर में डूबने से तीन बच्चों की मौत, CM नीतीश ने जताया दुःख

Nationalist Bharat Bureau

तमिलनाडु में 11वीं के छात्रों के हमले से 12वीं के छात्र की मौत

Nationalist Bharat Bureau

सिमडेगा में प्लंबर की पीट-पीटकर हत्या, तीन लोग गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

DARBHANGA:विवाह पंचमी पर निकाली गई झांकी पर पत्थरबाजी की घटना

ओवरटेक विवाद में फौजी की हत्या, एएसआई समेत पांच पकड़े

पटना में फायरिंग कर 11 लाख रुपये की लूट, रजिस्ट्री कराने जा रहे युवक को निशाना

Nationalist Bharat Bureau

Potato-Onion Price Hike: एक बार फिर रुला सकते हैं आलू-प्याज के दाम

बिहार में फिल्म बनाने पर मिलेगा चार करोड़ तक का अनुदान,फिल्म प्रोत्साहन नीति पर सरकार की मुहर

गोवा नाइटक्लब आग: मूल मालिक का दावा—20 साल से लड़ रहा था अवैध कब्जे के खिलाफ

इंडिगो पर हाई कोर्ट सख्त—फ्लाइट संकट, महंगा किराया और यात्रियों को मुआवजे का आदेश

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment