Nationalist Bharat
खेल समाचारटेक्नोलॉजीदुर्घटनानौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षा

Potato-Onion Price Hike: एक बार फिर रुला सकते हैं आलू-प्याज के दाम

Potato-Onion Price Hike

Potato-Onion Price Hike: बंगाल में आलू और प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के चलते राज्य सरकार ने इनकी सप्लाई बिहार और अन्य राज्यों में रोक दी है। बिहार के किशनगंज जिले के पास स्थित बिहार-बंगाल सीमा पर रामपुर में बंगाल प्रशासन ने चेकपोस्ट और बैरिकेडिंग लगा दी है। बंगाल सरकार ने यह कदम आलू-प्याज की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए उठाया है, लेकिन इसका असर बिहार के सीमावर्ती इलाकों, खासकर किशनगंज, में इनकी कीमतों पर पड़ेगा। व्यापारी यह चिंता जता रहे हैं कि आने वाले समय में बिहार में भी आलू-प्याज के दाम में भारी बढ़ोतरी हो सकती है।

बंगाल सरकार द्वारा आलू और प्याज की सप्लाई पर रोक लगाए जाने से बिहार-बंगाल सीमा पर स्थित रामपुर मंडी में इनकी सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई है। इस मंडी से ही किशनगंज और आसपास के इलाकों में आलू-प्याज की आपूर्ति होती थी। इस फैसले से व्यापारी परेशान हैं और उन्हें आशंका है कि भविष्य में इन क्षेत्रों में आलू-प्याज के दाम और बढ़ सकते हैं। इसके अलावा, यह निर्णय दोनों राज्यों के बीच व्यापारिक संबंधों पर भी असर डाल सकता है।

इसी बीच, सब्जियों के दाम में भी उछाल देखा जा रहा है। ठंड के मौसम में टमाटर, गोभी जैसी फसलों का सीजन होता है, लेकिन महंगाई की वजह से इनका भी दाम बढ़ गया है। एक सब्जी व्यापारी के मुताबिक, फिलहाल 40 रुपये से कम में कोई भी सब्जी नहीं मिल रही है। टमाटर की कीमत 40 से 60 रुपये प्रति किलो के बीच है, जबकि गोभी का दाम भी 40 रुपये प्रति किलो के आसपास चल रहा है। पत्ता गोभी भी 40 रुपये प्रति किलो बिक रही है।

बिहार :वैशाली में बड़ा हादसा, एक दर्जन लोगों को ट्रक ने रौंदा,छह बच्चों समेत आठ मौत

Nationalist Bharat Bureau

अब तक 33 हजार शिक्षकों ने स्थानातंरण के लिए किया आवेदन,2,919 शिक्षक दंपती भी शामिल

Nationalist Bharat Bureau

दूसरों को खुश करने के लिए शादी जरूरी नहीं

13,585 करोड़ की लागत से 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास 7 जून को

सिक्की कला एक पर्यावरण के अनुकूल और GI-टैग से लैस पारंपरिक और दुर्लभ हस्तशिल्प

जनता की गाढ़ी कमाई का 226 करोड़ रूपया खर्च करके नीतीश कुमार अपना चेहरा चमकाना चाहते हैं: एजाज अहमद

Nationalist Bharat Bureau

क्रिकेट की दुनिया की सबसे बड़ी संस्था ICC से लाखों का फ्रॉड! अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में हंगामा

cradmin

बिहार की 2 सीटों के उपचुनाव के 4 संकेत

दरभंगा एम्स पर गरमाई राजनीति,सांसद ने बिहार सरकार से मांगा जवाब

पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध एक माह और बढ़ाया

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment