Nationalist Bharat
खेल समाचार

क्रिकेट की दुनिया की सबसे बड़ी संस्था ICC से लाखों का फ्रॉड! अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में हंगामा

आज के तकनीक के युग में ऑनलाइन फ्रॉड की खबरें आती रहती हैं। अक्सर हम सभी ने सुना है कि आम लोग साइबर अपराधियों के झांसे में आ जाते हैं और अपनी कमाई गंवा बैठते हैं, साथ ही कई मामले ऐसे भी सामने आते हैं कि कई लोग ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं। हालांकि कई मामले ऐसे भी सामने आए हैं कि बड़े-बड़े संगठन भी साइबर फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि ऑनलाइन ठगी करने वालों ने अब क्रिकेट की वैश्विक संस्था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को निशाना बनाया है और आईसीसी से 20 करोड़ रुपये की ठगी की है।

हालांकि इस धोखाधड़ी की खबरों पर आईसीसी ने अभी कुछ नहीं कहा है, लेकिन क्रिकेट जगत को जानकारी देने वाली एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आईसीसी ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। ICC जैसी बड़ी संस्था में हुई इस फिशिंग घटना से काफी हलचल मची हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जालसाज ने अमेरिका में आईसीसी सलाहकार के नाम से एक फर्जी ईमेल आईडी बनाई और इस ईमेल आईडी से आईसीसी के मुख्य वित्त अधिकारी यानी सीएफओ को 20 करोड़ रुपये से अधिक का बिल भेजा गया। बिल भुगतान के लिए कहा गया और सीएफओ कार्यालय ने भी इस फर्जीवाड़े का शिकार हुए बिल का भुगतान कर दिया। हालांकि अहम सवाल यह है कि एससीएफओ कार्यालय में बैंक खाता संख्या पर किसी का ध्यान क्यों नहीं गया। बता दें कि आईसीसी अभी इस बारे में कुछ नहीं कह रही है बल्कि उसने अपनी जांच शुरू कर दी है और अमेरिका की कानूनी एजेंसियों से इसकी शिकायत भी की है।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले सक्रिय हुए लालू यादव

Nationalist Bharat Bureau

भारतीय बल्लेबाजों को सुधारने के लिए द्रविड़ ने लिया किताब का सहारा, टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू 

cradmin

संभल में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी:सम्राट चौधरी

11वां एआरओआई एस्ट्रो शिक्षण पाठयक्रम आयोजित

मस्जिद के इमाम की बेटी जज बनी

बिहार पर बढ़ा निवेशकों का विश्वास ,अडानी समूह सहित सैंकड़ों कंपनियां लगाएंगी फैक्ट्री

Nationalist Bharat Bureau

फ्लाईओवर के निर्माण का पहला डिजाइन किसने बनाया था

Nationalist Bharat Bureau

राहुल गांधी की लोकसभा स्पीकर से मुलाकात,अपने खिलाफ हुई टिप्पणियां हटाने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

सरस मेला के माध्यम से सदियों पुरानी लोक कलायें पुनर्जीवित हो उठी हैं

Nationalist Bharat Bureau

बांग्लादेश ने IPL 2026 का प्रसारण निलंबित किया