Nationalist Bharat
EntertainmentJOBखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

बिहार में फिल्म प्रमोशन का ट्रेंड बढ़ा,सोनू सूद भी ‘फ़तेह’ का प्रोमशन करने आ रहे हैं

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से बिहार आने का संकेत दिया है। शनिवार को उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा, “सोच रहा हूँ बिहार में आकर फतेह का झंडा लहरा दिया जाए। का क़हत हो भैया?” इस टिप्पणी के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि सोनू सूद अपनी आगामी फिल्म *’फतेह’* के प्रमोशन के लिए बिहार आने की योजना बना रहे हैं।

सोनू सूद के बिहार दौरे की तारीख और लोकेशन का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उनकी नई फिल्म का टीज़र हाल ही में पुष्पा 2: द रूल’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुआ है। अनुमान है कि वे इसी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में पटना आ सकते हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ‘पुष्पा 2’ के अभिनेता अल्लू अर्जुन ने पटना में अपनी फिल्म का प्रमोशन किया था, जिसमें हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी थी।

सोनू सूद की ‘फतेह’: एक साहसिक गाथा
सोनू सूद की निर्देशित पहली फिल्म *’फतेह’* डिजिटल दुनिया में छिपी अनदेखी लड़ाइयों और साइबर अपराध के खिलाफ संघर्ष पर आधारित है। टीज़र जारी होने के बाद सोनू ने कहा, “फतेह के साथ निर्देशक की कुर्सी पर बैठना मेरे लिए जुनून और उद्देश्य की यात्रा रही है।” उन्होंने इसे साहस, दृढ़ता, और साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई की मनोरंजक कहानी बताया है।

‘फतेह’ की कहानी कोविड-19 महामारी के दौरान बढ़ते साइबर अपराधों के वास्तविक जीवन के उदाहरणों पर आधारित है। सोनू सूद ने महामारी के दौरान देशभर में, खासकर बिहार और पूर्वी राज्यों के प्रवासी मजदूरों की मदद कर खासी चर्चा बटोरी थी। बड़ी संख्या में फंसे हुए लोगों को घर पहुंचाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। अब यह फिल्म उसी भावना को एक नई कहानी के रूप में प्रस्तुत करती है।

बिहार में फिल्म प्रमोशन: नया ट्रेंड
बिहार में फिल्म प्रमोशन का ट्रेंड हाल ही में जोर पकड़ने लगा है। अल्लू अर्जुन के ‘पुष्पा 2’ के प्रमोशन ने इस परिपाटी को तोड़ा है, और अब सोनू सूद उसी राह पर चलते नजर आ रहे हैं। ‘फतेह’ के प्रमोशन के लिए सोनू सूद का बिहार आना न केवल खास होगा बल्कि बॉलीवुड और बिहार के बीच जुड़ाव का एक नया अध्याय भी खोल सकता है।

फिल्म की खासियत
‘फतेह’ में सोनू सूद जैकलीन फर्नांडीज, विजय राज, और नसीरुद्दीन शाह के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। फिल्म का निर्माण शक्ति सागर प्रोडक्शंस और ज़ी स्टूडियो द्वारा किया गया है। इसके लिए हॉलीवुड के अनुभवी फोटोग्राफी निदेशक, शोध टीम, और एक्शन कोरियोग्राफर को शामिल किया गया है।हाल ही में सोनू सूद ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर अपनी फिल्म पर काम शुरू किया। अब उनके बिहार दौरे को लेकर उत्सुकता चरम पर है। उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि सोनू सूद कब और कहां से *’फतेह’* का झंडा लहराने का आगाज करेंगे।

बिहार चुनाव 2025: 55 साल बाद भी अधूरी है उत्तर कोयल नहर परियोजना, अब चुनाव में उठ रहे सवाल

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा का तेजस्वी यादव पर निशाना: ‘बड़े-बड़े वादों से बिहार की जनता को गुमराह करना बंद करें’

Nationalist Bharat Bureau

BHU IMS Pharmacy (B.Pharma, M.Pharma) Admission Online Form 2024

चेतन आनंद को मिला मंत्री वाला बांग्ला,मंत्री बनने की चर्चा तेज़

Nationalist Bharat Bureau

पटना में कांग्रेस की CWC बैठक की तैयारियां जोरों पर,सरवत जहां फातमा ने संभाला मोर्चा

Nationalist Bharat Bureau

मध्यप्रदेश में ठंड की वजह से ईन शहरो में हुई लोगो की मौत

cradmin

बिहार के मछुआरा समुदाय की आवाज़ उठाने हेतु 31 जुलाई को होगा राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन: प्रयाग सहनी

Nationalist Bharat Bureau

पुरुष जरूर पढ़ें: पिता बनने में हो रही परेशानी, उसके पीछे यह वजह तो नहीं…

Nationalist Bharat Bureau

देवरिया सड़क हादसा :मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मुआवजा देने की करी घोषणा

cradmin

4 जनवरी से ‘समाधान यात्रा’ पर निकलेंगे नीतीश कुमार,2024 चुनाव से पहले भापेंगे जनता का मूड

Leave a Comment