Nationalist Bharat
खेल समाचार

IPL में फिर चलेगा दादा का जलवा!दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को दी बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर वापसी की है. सौरव गांगुली अब इंडियन प्रीमियर लीग की दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी निभाते हुए नज़र आएंगे. दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को अपना डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया है.

बीसीसीआई अध्यक्ष पद से छुट्टी के बाद यह पहली बार है जब सौरव गांगुली क्रिकेट से जुड़ी किसी बड़ी पोस्ट पर वापसी कर रहे हैं. अभी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सौरव गांगुली के रोल के विस्तार से समझाया नहीं गया है, लेकिन अन्य टीमों के उदाहरण को देखते हुए वह एक मेंटर के साथ-साथ कोचिंग के लीडरशिप रोल में भी दिखाई दे सकते हैं.

सौरव गांगुली पहले भी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के साथ काम कर चुके हैं. साल 2019 में सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर थे. हालांकि, इस बार उनका रोल कुछ बड़ा हो सकता है क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने आईपीएल के अलावा साउथ अफ्रीका लीग और दुबई क्रिकेट लीग में भी टीमें खरीदी हैं.

सौरव गांगुली ने अक्टूबर 2022 में बीसीसीआई का अध्यक्ष पद छोड़ा है, क्योंकि उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए एक्सटेंशन नहीं मिला था. सौरव गांगुली तीन साल तक बीसीसीआई के अध्यक्ष पद पर मौजूद थे, लेकिन अब वह फिर से आईपीएल में नज़र आने वाले हैं. दिल्ली कैपिटल्स में सौरव गांगुली की जोड़ी कोच रिकी पोंटिंग के साथ बनेगी.

दिल्ली कैपिटल्स (DC)
ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, रोमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, कमलेश नागरकोटी, ललित यादव, मिचेल मार्श, प्रवीण दुबे, रिपल पटेल, सरफराज खान, विकी ओस्तवाल, यश धुल, अमन खान, एनरिक नॉर्किया, चेतन सकारिया, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद, फिल साल्ट, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, मनीष पांडे और रिली रोसो.

एक ही परिवार के दो लोगों को दिन में दिखाई नहीं देता दो को रात में

लालू यादव बुढ़ापे में ‘सठिया’ गए हैं:जदयू सांसद लवली आनंद

Nationalist Bharat Bureau

सरस मेला के माध्यम से सदियों पुरानी लोक कलायें पुनर्जीवित हो उठी हैं

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teachers News : तिरहुत स्नातक उपचुनाव परिणाम एनडीए के लिए बड़े खतरे की घंटी

Nationalist Bharat Bureau

थानेदार के खिलाफ राज्य के सभी CO ने खोला मोर्चा

Women’s ACT Hockey: फाइनल में चीन पर जीत दर्ज करने उतरेगा भारत

Nationalist Bharat Bureau

WPL में नंदिनी शर्मा की ऐतिहासिक हैट्रिक, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम

Nationalist Bharat Bureau

उत्तर प्रदेश: छह महीने तक हड़ताल पर प्रतिबंध, निजीकरण के खिलाफ बढ़ा विरोध

नेशनल स्पोर्ट्स डे 2024: खेलों के महत्व और मेजर ध्यानचंद की विरासत

Nationalist Bharat Bureau

पूर्व IPS ऑफिसर संजीव भट्ट को बड़ी राहत, गुजरात कोर्ट ने किया बरी

Leave a Comment