Nationalist Bharat
Entertainmentखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

बिहार के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास अनिवार्य

Bihar Teacher News:बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने ‘शिक्षा की बात हर शनिवार’ कार्यक्रम में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब सभी सरकारी स्कूलों में हर सप्ताह कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास का आयोजन अनिवार्य होगा।

कमजोर छात्रों पर विशेष ध्यान
डॉ. सिद्धार्थ ने शिक्षकों से अपील की कि वे कक्षा में कमजोर छात्रों पर विशेष ध्यान दें। ऐसे छात्रों को आगे की पंक्ति में बैठाया जाए और उनकी पढ़ाई को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि शिक्षक दिए गए होमवर्क को अगले दिन अनिवार्य रूप से चेक करें। इसके साथ ही, छात्रों को सलाह दी गई कि वे कोचिंग पर कम और स्कूल की पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित करें।

स्पेशल चाइल्ड के लिए विशेष कक्षाएं
बिहार के सरकारी स्कूलों में विशेष जरूरत वाले बच्चों (स्पेशल चाइल्ड) के लिए अलग से कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इन बच्चों की सहायता के लिए विशेष शिक्षकों की नियुक्ति भी की जाएगी।

छात्रों की शिकायतों पर ध्यान
कुछ छात्रों ने शिक्षकों द्वारा मोबाइल छिपाने की शिकायत की, जिस पर डॉ. सिद्धार्थ ने इसे गलत ठहराते हुए जांच का आश्वासन दिया।

शनिवार की कक्षाओं में बदलाव
छात्रों ने शनिवार को हाफ डे की मांग रखी थी। इस पर डॉ. सिद्धार्थ ने सुझाव दिया कि शनिवार की दूसरी पाली में छात्रों को संगीत, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए।

प्रवेश संबंधी समस्याओं का समाधान
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने सीबीएसई से बिहार बोर्ड में प्रवेश के दौरान आने वाली समस्याओं को भी साझा किया। इस पर डॉ. सिद्धार्थ ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

सरकार के इन प्रयासों का उद्देश्य न केवल छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाना है, बल्कि उनकी समग्र विकास में भी मदद करना है।

गैस उपभोक्ताओं की बल्ले बल्ले,महज 700 रुपये में मिलेगा नया LPG सिलेंडर लेकिन…

Nationalist Bharat Bureau

देश में अगले 30-40 साल भाजपा ही रहेगी,इस दौरान भारत विश्व गुरु बन जाएगा:अमित शाह

Nationalist Bharat Bureau

दर्जनों गांवों के हजारों लोगों की ज़िंदगी चचरी पुल पर निर्भर

मणिपुर हिंसा भाजपा सरकार की असफल नीति का नतीजा, जल्द हो शांति बहाली: इरशाद अली आजाद

सीतामढ़ी में बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की समीक्षात्मक बैठक

Udaipur Murder:उदयपुर नृशंस हत्या की जांच NIA के हवाले

पूरे देश में घुसपैठियों की पहचान होगी: अमित शाह

Nationalist Bharat Bureau

गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में रो पड़े पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर

Nationalist Bharat Bureau

सारण जिला के चतुर्दिक विकास हेतु जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत : जिलाधिकारी

बिहार में अब डेढ़ करोड़ सदस्य बनाएगी भाजपा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment