Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

लापरवाह पुलिसकर्मियों की खैर नहीं, सख्त कार्रवाई होगी:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित संकल्प कक्ष में राज्य की विधि-व्यवस्था पर उच्चस्तरीय बैठक की। इस मौके पर उन्होंने काफी तल्ख अंदाज में कहा कि लापरवाह पुलिसकर्मी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन पर सख्त कार्रवाई होगी।मुख्यमंत्री का इस बात पर जोर रहा कि पुलिस पेट्रोङ्क्षलग की व्यवस्था को और अधिक सु²ढ़ किया जाए। इसकी निरंतर निगरानी की बात उन्होंने कही। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिया कि रात्रि एवं पैदल पेट्रोङ्क्षलग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वरीय अधिकारी क्षेत्र में जाकर रात में स्वयं औचक निरीक्षण करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधि-व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। पेट्रोङ्क्षलग में लापरवाही नहीं करें।

ससमय अपराध अनुसंधान का काम पूरा हो
मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में शामिल रहे पुलिस के आला अधिकारियों को कहा कि अपराध अनुसंधान कार्य में तेजी लाएं। यह काम ससमय होना चाहिए ताकि दोषियों पर जल्द कार्रवाई हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि 60 फीसद हत्याएं भूमि विवाद की वजह से होती हैं। यह अब घट रहा है। यह अनुपात 48: 69 हो गया है। उन्होंने कहा कि जमीन का सर्वे व सेटेलमेंट का काम तेजी से पूरा किया जाए। इससे जमीन विवाद की वजह से होने वाले अपराध में तेजी से कमी आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी के क्रियान्वयन पर विशेष नजर रखी जाए। गड़बड़ी करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करें। इसमें जो पदाधिकारी शामिल हैं उनकी पहचान भी करें और उन पर कठोर कार्रवाई की जाए। अवैध खनन रोकने को लेकर भी सख्ती हो। सांप्रदायिक सद्भाव बरकरार रहे इस दिशा में पुलिसकर्मियों के काम की मुख्यमंत्री ने तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस दिशा में अच्छा काम किया है। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिया कि प्रशासन और पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ असमाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखे। मु्ख्यमंत्री ने कहा कि थाने में आने वाले लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि उनकी बातें सुनी जा रहीं।

नीट एवं आईआईटी के बच्चों को झास इंस्टीट्यूट के द्वारा निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी

नेशनल हेराल्ड केस: कांग्रेस का बड़ा हमला, मोदी-शाह से इस्तीफे की मांग

Nationalist Bharat Bureau

प्रो. निकहत फातिमा को जन सुराज पार्टी महिला विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी,लोगों ने दी बधाई

Nationalist Bharat Bureau

बेरोजगारी और मतदाता सूची की गड़बड़ियों से बढ़ी चुनौती, बिहार चुनाव में मोदी सरकार और NDA पर दबाव

Nationalist Bharat Bureau

मुजफ्फरपुर कोर्ट में ई-सेवा केंद्र शुरू, अब घर बैठे ले सकेंगे केस की जानकारी, ई-फाइलिंग की मिलेगी सुविधा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में अपराध हुआ तो 24 घंटे में दूँगा इस्तीफा: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रखा शर्त

तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: हर परिवार को एक सरकारी नौकरी देने का वादा, बिहार में सियासी हलचल तेज़

Nationalist Bharat Bureau

आदर्श नगर अग्निकांड में पति-पत्नी और मासूम बेटी की मौत

Nationalist Bharat Bureau

एक करोना जिसने दर्जनों मिथक धराशायी कर दिए

मुफ्ती सनाऊल होदा क़ासमी या मास्टर मुजाहिद आलम बनाए जा सकते हैं बिहार हज कमेटी के चेयरमैन

Leave a Comment