Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तर कोरिया ने सैन्य इकाइयों को परमाणु संपन्न 250 मिसाइल लॉन्चर सौंपे

सियोल(एपी):उत्तर कोरिया ने एक समारोह में अग्रिम मोर्चे पर तैनात सैन्य इकाइयों को परमाणु सक्षम 250 मिसाइल लॉन्चर सौंपे। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने अमेरिका के संभावित खतरों का मुकाबला करने के लिए अपनी सेना के परमाणु कार्यक्रम के निरंतर विस्तार का आह्वान किया।

 

उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने बताया कि देश की युद्ध सामग्री संबंधी फैक्टरियों में इन मिसाइल लॉन्चर को ‘‘सामरिक’’ रूप से महत्वपूर्ण बैलिस्टिक मिसाइलों को दागने के लिए बनाया गया है।

 

किम ने प्योंगयांग में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि नये मिसाइल लॉन्चर उसकी अग्रिम मोर्चे की इकाइयों को दक्षिण कोरिया के खिलाफ ‘‘जबरदस्त’’ प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करेंगे और सामरिक रूप से महत्वपूर्ण परमाणु हथियारों के संचालन को अधिक व्यावहारिक एवं कुशल बनाएंगे।

 

सरकारी मीडिया में आई तस्वीरों में एक बड़ी सड़क पर सेना के हरे रंग के लॉन्चर ट्रक की कतारें नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कार्यक्रम में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया और इसमें भव्य आतिशबाजी भी की गई।

 

विशेषज्ञों का कहना है कि किम की बढ़ती धमकियों और हथियार परीक्षण के जरिये शक्ति प्रदर्शन को व्यापक रूप से अमेरिका पर उत्तर कोरिया को परमाणु शक्ति संपन्न देश के रूप में स्वीकार करने तथा उस पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने का दबाव डालने के प्रयास के तौर पर देखा जाता है। उत्तर कोरिया ऐसे वक्त में तनाव बढ़ाने की कोशिश भी कर सकता है, जब अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं।

फिल्म निर्माता और निर्देशक श्याम बेनेगल का निधन

Nationalist Bharat Bureau

रविशंकर प्रसाद और नितिन नवीन ले रहे हैं अपनी मृत माँ के नाम का पेंशन!

Nationalist Bharat Bureau

बिहार भाजपा के नेता भी करने लगे संविधान बदलने की मांग,वीडियो वायरल,तेजस्वी यादव ने कहा जागो देशवासियों

‘प्रगति यात्रा’ पर निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Nationalist Bharat Bureau

धुरंधर’ ने 21 दिनों में बनाया 1000 करोड़ का रिकॉर्ड

Nationalist Bharat Bureau

बिहार:अड़चनो के बावजूद संपन्न हो गया नगर निकाय चुनाव

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली दरबार में बिहार कांग्रेस का मंथन, प्रदेश नेतृत्व पर गहराया संकट

Twitter lays off: एलन मस्क ने भारत में ट्विटर की पूरी टीम को निकाला

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बुधवार को मनायाअपना बर्थडे

बिहार के पहले सीएम श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर कांग्रेस ने किया भव्य आयोजन, प्रतिमा का हुआ अनावरण

Leave a Comment