Nationalist Bharat
Bihar Election 2025ब्रेकिंग न्यूज़

मंच से ‘पाग’ फेंकने पर बवाल — भाजपा विधायक के बयान से मिथिला में मचा राजनीतिक तूफ़ान, जन सुराज प्रत्याशी ने जताई कड़ी नाराजगी

दरभंगा के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान विवाद उस समय भड़क उठा जब उत्तर प्रदेश के बलिया से आईं भाजपा विधायक केतकी सिंह ने मंच पर मौजूद मिथिला की पहचान ‘पाग’ को फेंक दिया। कार्यक्रम में अतिथियों का पारंपरिक स्वागत पाग पहनाकर किया जा रहा था, लेकिन विधायक ने पाग को उठाकर पूछा — “ये पाग क्या है?” जब दर्शकों ने जवाब दिया कि “यह मिथिला का सम्मान है,” तो उन्होंने पाग फेंकते हुए कहा — “नहीं, मिथिला का सम्मान मैथिली ठाकुर हैं।” इस बयान के बाद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

विधायक के इस व्यवहार को लोगों ने मिथिला की संस्कृति और अस्मिता का अपमान बताया। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कई कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों ने नाराज़गी जाहिर की। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह विवाद दरभंगा और मिथिला क्षेत्र के चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है, क्योंकि मिथिला की सांस्कृतिक पहचान से लोगों का गहरा भावनात्मक जुड़ाव है।

वहीं, जन सुराज पार्टी के दरभंगा शहरी विधानसभा प्रत्याशी राकेश कुमार मिश्रा ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा — “पाग केवल एक वस्त्र नहीं, यह मिथिला की अस्मिता और गौरव का प्रतीक है। इसका अपमान पूरे मैथिल समाज का अपमान है।” उन्होंने भाजपा नेतृत्व से मांग की कि वे मिथिला की संस्कृति का सम्मान करते हुए सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगें और स्पष्ट रुख अपनाएं।

पुन: नीतीश के नेतृत्व में बिहार में बनेगी एनडीए की सरकार,जदयू ने लिया संकल्प,राज्य कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न

नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को राहत, ED चार्जशीट पर कोर्ट का संज्ञान से इनकार

Nationalist Bharat Bureau

📰 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन, महाराष्ट्र के विकास की नई उड़ान

बिहार सरकार की पहल पर उद्यमी बन रहीं जीविका दीदियाँ

Nationalist Bharat Bureau

बिहारशरीफ में इमरान प्रताप गढ़ी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, उमैर खान के समर्थन में की अपील

One Day Police Officer: ‘नायक’ फिल्म की तर्ज पर जौनपुर में दसवीं की छात्रा बनी एक दिन की थानाध्यक्ष, ऑन द स्पॉट सुलझाया 10 साल पुराना विवाद

अबकी बार, मोदी सरकार’ का नारा देने वाले ऐड गुरु पीयूष पांडे का निधन — ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ का टूटा सुर

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस कन्हैया कुमार को ही बना दे काँग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष!

Nationalist Bharat Bureau

पटना मेट्रो: सार्वजनिक सेवाएँ 7 अक्टूबर से शुरू, पहले चरण का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, गिनाए विकास के लक्ष्य

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment