Nationalist Bharat
Bihar Election 2025ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान का तंज — “पिता सांसद, बेटा विधायक… फिर भी विकास शून्य!” सिमरी बख्तियारपुर की सभा में बरसे महबूब कैसर और युसूफ सलाउद्दीन पर

सहरसा: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में जोरदार जनसभा कर विपक्ष पर सीधा हमला बोला। उन्होंने राजद विधायक युसूफ सलाउद्दीन और उनके पिता पूर्व सांसद चौधरी महबूब अली कैसर पर निशाना साधते हुए कहा कि “पिता सांसद रहे, बेटा विधायक है, लेकिन सिमरी बख्तियारपुर में विकास का नामोनिशान नहीं है।” चिराग ने सवाल उठाया कि इतने वर्षों के जनप्रतिनिधित्व के बावजूद स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं बदहाल क्यों हैं।

सभा के दौरान चिराग पासवान ने एनडीए प्रत्याशी संजय कुमार सिंह के पक्ष में समर्थन की अपील की और कहा कि पार्टी ने उन्हें “ईमानदारी और निष्ठा” के आधार पर टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि महबूब कैसर पहले लोजपा के सांसद रहे, लेकिन उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया, इसलिए पार्टी ने उन्हें पिछले लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया। चिराग ने आरोप लगाया कि युसूफ सलाउद्दीन ने विधायक बनने के बाद भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में विफल रहे।

अपने भाषण में चिराग पासवान ने भावनात्मक अंदाज में कहा कि “महबूब कैसर ने मेरे पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान के विचारों को कुचलने का काम किया और उनकी पीठ में खंजर भोंका।” उन्होंने जनता से अपील की कि वे एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देकर विकास की राजनीति को मजबूत करें। सभा में भारी जनसमूह मौजूद था, जिसमें खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा और लोजपा (रामविलास) प्रत्याशी संजय कुमार सिंह भी शामिल रहे।

Bihar Cabinet Metting : बिहार कैबिनेट की बैठक में 33 एजेंडों पर लगी मुहर

सीतामढ़ी में पुलिस पिकेट्स की स्थापना: अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने की पहल

मुजफ्फरपुर कोर्ट में ई-सेवा केंद्र शुरू, अब घर बैठे ले सकेंगे केस की जानकारी, ई-फाइलिंग की मिलेगी सुविधा

Nationalist Bharat Bureau

डेढ़ साल में 10 लाख युवाओं को दी गई सरकारी नौकरी:पीएम मोदी

Nationalist Bharat Bureau

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के आवेदन की तारीख बढ़ाई जाए:कुणाल सिकंद

Nationalist Bharat Bureau

2025 के आगाज के साथ बिहार के राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव की आहट,खरमास ख़त्म होने का इंतजार

‘ नीतीश आंख सेंकने जा रहे हैं…’,लालू यादव के बयान पर BJP-JDU हमलावर

Nationalist Bharat Bureau

मिड डे मिल पर कोहराम; खाना में छिपकली गिरने से 70 से अधिक बच्चे बीमार

डांस बनाम मुजरा पर बवाल, राहुल गांधी के बयान से बिहार की सियासत में छिड़ी मर्यादा बनाम व्यंग्य की जंग

Nationalist Bharat Bureau

लालू राबड़ी के ठिकानों पर छापेमारी के क्या हैं मायने,जानिए

Leave a Comment