Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

टिकट कटने के बाद वरुण गांधी का पीलीभीत की जनता के नाम पत्र, छलका दर्द

नई दिल्ली:भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पीलीभीत से लोकसभा का प्रत्याशी न बनाए के बाद निवर्तमान सांसद वरुण गांधी ने पीलीभीत के लोगों के नाम पत्र जारी करके पीलीभीत के लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए आगे भी उनके सुख दुख में काम करते रहने आश्वासन दिया है।वरुण गांधी ने गुरुवार को जारी पत्र में पीलीभीत की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे वर्षों पीलीभीत की महान जनता की सेवा करने का मौका मिला। महज एक सांसद के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक व्यक्ति के तौर पर भी मेरी परवरिश और मेरे विकास में पीलीभीत से मिले आदर्श, सरलता और सहृदयता का बहुत बड़ा योगदान है। आपका प्रतिनिधि होना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है और मैंने हमेशा अपनी पूरी क्षमता से आपके हितों के लिए आवाज उठाई।

 

  • पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से टिकट कटने के बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र की जनता के नाम भावनात्मक चिट्ठी लिखी है. वरुण गांधी के ऑफिशियल एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट इस चिट्ठी में उनके पहली बार पीलीभीत आने से लेकर सांसद बनने तक, इस क्षेत्र की जनता से जुड़ाव का जिक्र है तो भविष्य को लेकर संदेश भी।आइए जानते है क्या क्या लिखा वरुण गांधी ने:

पीलीभीत वासियों को मेरा प्रणाम !आज जब मैं यह पत्र लिख रहा हूं, तो अनगिनत यादों ने मुझे भावुक कर दिया है। मुझे वो 3 साल का छोटा सा बच्चा याद आ रहा है जो अपनी मां की उँगली पकड़ कर 1983 में पहली बार पीलीभीत आया था, उसे कहां पता था एक दिन यह धरती उसकी कर्मभूमि और यहां के लोग उसका परिवार बन जाएंगे।

 

मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे वर्षों पीलीभीत की महान जनता की सेवा करने का मौका मिला। महज एक सांसद के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक व्यक्ति के तौर पर भी मेरी परवरिश और मेरे विकास में पीलीभीत से मिले आदर्श, सरलता और सहृदयता का बहुत बड़ा योगदान है। आपका प्रतिनिधि होना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है और मैंने हमेशा अपनी पूरी क्षमता से आपके हितों के लिए आवाज उठाई।

 

एक सांसद के तौर पर मेरा कार्यकाल भले समाप्त हो रहा हो, पर पीलीभीत से मेरा रिश्ता अंतिम सांस तक खत्म नहीं हो सकता। सांसद के रूप में नहीं, तो बेटे के तौर पर सही, मैं आजीवन आपकी सेवा के लिए प्रतिबद्ध हूँ और मेरे दरवाजे आपके लिये हमेशा पहले जैसे ही खुले रहेंगे। मैं राजनीति में आम आदमी की आवाज उठाने आया था और आज आपसे यही आशीर्वाद मांगता हूँ कि सदैव यह कार्य करता रहूं, भले ही उसकी कोई भी कीमत चुकानी पड़े।मेरा और पीलीभीत का रिश्ता प्रेम और विश्वास का है, जो किसी राजनीतिक गुणा- भाग से बहुत ऊपर है। मैं आपका था, हूं और रहूँगा।

पप्पू यादव को इनकम टैक्स नोटिस: बाढ़ पीड़ितों की मदद पर उठे सवाल, समर्थकों ने बताया “मानवता पर प्रहार”

सड़क से सदन तक अपनी आवाज़ बुलंद करने के लिए जनतादल सेक्युलर को कामयाब बनाएं:डॉक्टर फ़ज़ल अहमद

अन्नदाताओं को मिल रहा है उनका अधिकार,हर क्षेत्र बन रहा है सक्षम बिहार:सेतु

Nationalist Bharat Bureau

नितिन नवीन ने राष्ट्रपति मुर्मू से की शिष्टाचार मुलाकात

Nationalist Bharat Bureau

BIHAR:अगले मुख्य सचिव के नाम पर आधा दर्जन नामों पर कयास

Bihar Teachers News : शिक्षकों के सेवाकालीन प्रशिक्षण के नियम में बदलाव

आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ में जीत,पटना में जश्न,कार्यकर्ताओं ने बाँटे लड्डू

Nationalist Bharat Bureau

मनरेगा बचाओ अभियान का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

वैदिक मंत्रों के बीच संजय सिंह ने PHED विभाग का पदभार संभाला, भ्रष्टाचार पर सख्ती का एलान

Nationalist Bharat Bureau

राजनाथ सिंह का संकल्प: लखनऊ को विश्वस्तरीय शहर बनाने की दिशा में तेज़ी से बढ़ेगा विकास अभियान

Leave a Comment