Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

एनडीए के लिए पूरा बिहार ही परिवार, महागठबंधन को सत्ता सिर्फ अपने घर के लिए चाहिए :फडणवीस

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी बढ़ते ही अब बाहरी राज्यों के बड़े नेता भी मैदान में उतर चुके हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बेगूसराय में भाजपा विधायक कुंदन कुमार के नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने तीन किलोमीटर लंबा रोड शो किया, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी। रोड शो के बाद मीडिया से बातचीत में फडणवीस ने कहा कि बिहार की जनता एनडीए के साथ मजबूती से खड़ी है और इस बार विपक्ष को करारा जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने दावा किया कि “एनडीए के लिए पूरा बिहार ही परिवार है, जबकि विपक्ष के लिए उनका परिवार ही पूरा बिहार है। इसलिए महागठबंधन कभी एनडीए को हरा नहीं पाएगा।”

फडणवीस ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी वोट चोरी के झूठे आरोप लगा रही है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, “हमने उन्हें कहा दिखाओ सबूत, लेकिन वे दिखा नहीं पाए।” फडणवीस ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेज़ी से विकास की राह पर है। उन्होंने कहा, “बिहार ने बदलता हुआ दौर देखा है। प्रधानमंत्री मोदी के विज़न और नीतीश कुमार के नेतृत्व ने राज्य को नई दिशा दी है। यही वजह है कि बिहार इस बार भी एनडीए के साथ जाएगा।”

महागठबंधन पर हमला बोलते हुए फडणवीस ने कहा कि “कुछ लोग केवल अपने परिवार के विकास के लिए सत्ता चाहते हैं। उन्होंने बिहार को बरसों तक ठगा है। इसलिए जनता इस बार ठगबंधन को जवाब देगी।” सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी उन्होंने लिखा कि बिहार अब रफ्तार पकड़ चुका है और एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। फडणवीस के इस दौरे को भाजपा के चुनावी अभियान की बड़ी शुरुआत माना जा रहा है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश देखा गया।

बीएमसी चुनाव में साथ आए ठाकरे बंधु

Nationalist Bharat Bureau

विकासशील इंसान पार्टी ने की राष्ट्रीय कमिटी में नई नियुक्तियां, आनंद मधुकर यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नुरुल होदा बने प्रवक्ता

पूर्णिया में हाई-लेवल पुलिस बैठक, अमित शाह की संभावित मौजूदगी से बढ़ी हलचल

Nationalist Bharat Bureau

जनता महंगाई से त्रस्त,सरकार कान में तेल डाल कर सोई है:काँग्रेस

बाराबंकी में दो कारों की टक्कर, आग लगने से पांच की मौत

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली विश्वविद्यालय के दो कॉलेजों को बम धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

रईस फिल्म मामले में हाई कोर्ट ने शाहरुख खान, गौरी खान, फरहान अख्तर को दी राहत

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के आवेदन की तारीख बढ़ाई जाए:कुणाल सिकंद

Nationalist Bharat Bureau

अग्निपथ योजना पर सरकार के समर्थन में उतरी लोक गायिका मालिनी अवस्थी,समर्थकों ने ही लगाई क्लास

Nationalist Bharat Bureau

वैदिक मंत्रों के बीच संजय सिंह ने PHED विभाग का पदभार संभाला, भ्रष्टाचार पर सख्ती का एलान

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment