Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रीय रोजगार नीति कानून बनाने और 60 लाख रिक्त पदों को भरने की मांग

पटना:पूर्णियां जिला के टैक्सी स्टैंड स्थित निजी होटल में देश की बात फाउंडेशन द्वारा रोजगार संसद आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता नियाज़ अहमद ने की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वरूप देश की बात फाउंडेशन की सेंट्रल ऑर्गनाइजर प्रिती सिंह दिल्ली से पहुंचीं थीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से तरूण वर्मा, भानु यादव, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन शाहिद रजा, खेल संघ के अध्यक्ष गौतम वर्मा, प्रेस क्लब के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नियाज़ अहमद ने कहा की बेरोजगारी की समस्या के समाधान के लिए भारत में आजादी के बाद जिस तरह की नीतियां बनाने की जरूरत थी, हमारी अब तक की किसी भी सरकारों ने वैसी नीतियां नही बनाई। यही वज़ह है कि आजादी के सात दशक से ज्यादा वक्त गुजर जाने के बाद भी हमारे देश में राष्ट्रीय रोजगार नीति नहीं बन पाई है I पहले से ही बेरोजगारी की मार झेल रही हमारी अर्थव्यवस्था को कोरोना और फिर वैश्विक आर्थिक मंदी ने और अधिक चिंताजनक स्तिथि मे ला खड़ा किया है I पिछले कई वर्षों से बेरोजगारी व आर्थिक समस्याओं को लेकर छात्र, युवा, मजदूर, किसान, महिलाएं सहित देश के तमाम संगठन अलग-अलग तरीके से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन केंद्र की सरकार सुनने को तैयार नहीं है ऐसे समय में ये वक्त की जरूरत है कि बेरोजगारी के खिलाफ सभी मिलकर राष्ट्रीय आंदोलन की पहल करें I

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रिती सिंह ने अपने सम्बोधन में देश भर में अब तक हुए रोज़गार संसद से संबंधित सभी कार्यक्रमों का क्रम वार व्योरा दिया। फिर उन्होंने बेरोज़गारी कि समस्या का समाधान: राष्ट्रीय रोज़गार नीति कानून बनने जोर दिया और राष्ट्रीय रोज़गार नीति के ड्राफ़्ट पर विस्तृत चर्चा की तथा बतया कि देश की बात फाउंडेशन का मूल मंत्र है हर हाथ को काम और उस काम का सम्मानित दाम।

बिहार में जमीन रजिस्ट्री का नियम बदला

Nationalist Bharat Bureau

द प्लूरल्स पार्टी ने बिहार और केंद्र में परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर उठाई आवाज

Nationalist Bharat Bureau

LALU YADAV:लालू यादव की फिर बढ़ेंगी मुश्किलें, CBI ने रेलवे परियोजनाओं में भ्रष्‍टाचार मामले की जांच फिर शुरू की

Nationalist Bharat Bureau

लोकसभा उपचुनाव 2025: चुनाव आयोग ने बढ़ाई रफ्तार — नवंबर में हो सकता है मतदान

बिहार कांग्रेस में बड़े बदलाव: कृष्णा अल्लावरू हटे, अविनाश पांडेय बने चुनाव प्रभारी

दिग्विजय सिंह ने RSS की संगठन क्षमता की तारीफ, कांग्रेस की कमजोरी भी बताई

Nationalist Bharat Bureau

एक्सेल एंटरटेनमेंट में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया

Nationalist Bharat Bureau

उपलब्धियों से भरा रहा डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह का दो साल का कार्यकाल: कांग्रेस

पीएम मोदी का मन की बात संबोधन: राम मंदिर ध्वज से वोकल फॉर लोकल तक बड़े संदेश

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरस मेला का शुभारंभ

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment