Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

बिहार यात्रा पर आज से निकलेंगे प्रशांत किशोर

पटना। चुनावी मैदान में करारी हार के बाद जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर एक बार फिर बिहार की सियासत में हलचल पैदा करने को तैयार हैं। 8 फरवरी से शुरू हो रही उनकी राज्यव्यापी बिहार यात्रा को महज़ सियासी दौरा नहीं, बल्कि राजनीतिक आत्ममंथन के तौर पर देखा जा रहा है। रणनीतिकार से नेता बने पीके का कहना है कि चुनावी नतीजों ने कई सख़्त सवाल खड़े किए हैं, जिनके जवाब अब वे सीधे जनता से संवाद कर तलाशेंगे।

 

इस यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण से होगी, जिसके बाद पूर्वी चंपारण, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और वैशाली जैसे जिलों में वे जन सुराज कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात करेंगे। हर जिले में संगठनात्मक बैठकों के जरिए पार्टी की जमीनी स्थिति की समीक्षा होगी। माना जा रहा है कि चुनाव के बाद कार्यकर्ताओं में आई मायूसी को दूर करने और संगठन में नई जान फूंकने के लिए खुद पार्टी मुखिया का मैदान में उतरना एक सोची-समझी रणनीति है।

प्रशांत किशोर इस यात्रा के दौरान बेरोजगारी, पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर जनता से सीधे सवाल-जवाब करेंगे, जिसमें युवाओं पर खास फोकस रहेगा। पीके मानते हैं कि हार सियासत का अंत नहीं, बल्कि नई राह तलाशने का मौका होती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह बिहार यात्रा जन सुराज के लिए सियासी संजीवनी बनती है या नहीं।

सुशासन के अटल विज़न को साकार कर रहे हैं पीएम मोदी: नितिन नवीन

Nationalist Bharat Bureau

जन सरोकार से जुड़े मुद्दे पर अंचलाधिकारी के खिलाफ हल्लाबोल जन पंचायत का आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

बांग्लादेश में हिंदू अत्याचार के खिलाफ नवादा में प्रदर्शन, यूनुस और शाहरुख खान का पुतला फूंका

Nationalist Bharat Bureau

सारण के रेल व्हील प्लांट का क्रेडिट लेते हुए लालू यादव ने कही बड़ी बात

बिहार के मछुआरा समुदाय की आवाज़ उठाने हेतु 31 जुलाई को होगा राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन: प्रयाग सहनी

Nationalist Bharat Bureau

हिमाचल में अनाथ बच्चों के लिए 101 करोड़ का फंड, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान, विधायक देंगे पहली सेलरी

Nationalist Bharat Bureau

पूर्व IPS ऑफिसर संजीव भट्ट को बड़ी राहत, गुजरात कोर्ट ने किया बरी

आदर्श नगर अग्निकांड में पति-पत्नी और मासूम बेटी की मौत

Nationalist Bharat Bureau

हेमंत सोरेन की गिरफ्तार की गलती : कल्पना सोरेन नई नेता बनीं

पटना में ‘रोजगार दो या सत्ता छोड़ो’ कार्यक्रम की सफलता के लिए महानगर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक

Leave a Comment