Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश सरकार का फैसला – शराबबंदी कानून नहीं हटेगा, मंत्री ने साफ किया प्लान

बिहार में शराबबंदी कानून जारी रखने की घोषणा करते मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव

Bihar Politics: बिहार में 2016 से लागू शराबबंदी कानून पर नए सरकार गठन के बाद फिर से राजनीतिक हलचल शुरू हो गई थी। चुनाव के दौरान कई नेताओं ने शराबबंदी हटाने तक की बातें कही थीं। प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि सरकार बनने पर कुछ ही दिनों में शराबबंदी खत्म कर दी जाएगी। हालांकि, एनडीए की ऐतिहासिक वापसी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10वीं बार शपथ लेने के साथ राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। 26 मंत्रियों के शपथ के बाद विभागों का जिम्मा सौंपा गया और इसी बीच शराबबंदी पर बड़ा अपडेट सामने आया है।

मदनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग का पदभार संभालते ही मुख्यमंत्री नीतीश के करीबी और जेडीयू मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने साफ कर दिया कि बिहार में शराबबंदी कानून जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शराबबंदी को खत्म करने का कोई विचार नहीं है और यह कानून पहले की ही तरह आगे भी लागू रहेगा। उनका बयान यह संकेत देता है कि सरकार शराबबंदी को लेकर अपने मौजूदा रुख पर कायम रहने वाली है।

बिजेंद्र यादव ने यह भी कहा कि शराबबंदी में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर खामियों को दूर किया जाएगा। मंत्री के बयान से साफ है कि सरकार अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने के लिए सक्रिय रूप से काम करने जा रही है। एनडीए सरकार शराबबंदी को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए सख्त प्रशासनिक कदम उठाने के मूड में है।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने राजनीति से संन्यास का किया ऐलान, अगले चुनाव में नहीं मांगेंगे वोट

Nationalist Bharat Bureau

पीएम ने सेमी-हाई स्पीड ट्रेन की सवारी की जो उड़ान जैसा अनुभव प्रदान करती है

Nationalist Bharat Bureau

लालू यादव को SC से बड़ी राहत, अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को

अमृतकाल में हमें भारत को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में ऊचाईयों तक ले जाना है:PM मोदी

Nationalist Bharat Bureau

कौन हैं चंपई सोरेन जो बनने जा रहे हैं झारखण्ड के अगले मुख्यमंत्री

प्रिया राज के नेतृत्व में सैकेंड नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

Bihar Election 2025 : बिहार एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं,विधानसभा चुनाव में नीतीश होंगे आउट ?

Nationalist Bharat Bureau

Karnataka Govt: धर्मांतरण विरोधी कानून रद्द ,स्कूली पाठ्य पुस्तकों से आरएसएस संस्थापक के बी हेडगेवार का चैप्टर आउट,विरोध शुरू

बिहार के लाल शुभम कुमार ने किया UPSC टॉप

Nationalist Bharat Bureau

644 करोड़ की लागत से नव निर्मित विधुत उपकेंद्र राष्ट्र को समर्पित

Leave a Comment