Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

CM नीतीश का आदेश – वृद्धा पेंशन तय तारीख को खाते में जाए, देरी पर होगी कार्रवाई

बिहार में वृद्धा पेंशन हर महीने 10 तारीख तक खातों में भेजने का आदेश जारी करते CM नीतीश कुमार

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वृद्धा पेंशन योजना को लेकर बड़ा सख्त निर्देश जारी किया है। समाज कल्याण विभाग को आदेश दिया गया है कि राज्य के सभी लाभार्थियों के खाते में हर महीने की 10 तारीख तक पेंशन राशि अनिवार्य रूप से पहुंच जानी चाहिए। यदि किसी जिले में भुगतान में देरी होती है तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने इस फैसले को प्रशासनिक प्राथमिकता में शामिल कर पेंशन वितरण को समयबद्ध और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया है।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने वृद्धा पेंशन की राशि बढ़ाकर 400 रुपये से 1100 रुपये कर दी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं DBT के माध्यम से राशि ट्रांसफर की निगरानी की। इसके चलते योजना में नए लाभार्थियों के आवेदन तेजी से बढ़ रहे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में 1.13 करोड़ वृद्धजन हर महीने 1100 रुपये की पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। विभाग मुख्यालय से यह भी ट्रैक किया जाएगा कि किस जिले में कितने आवेदन लंबित हैं और उनके निपटारे की गति क्या है।

सरकार उन लाभार्थियों की पेंशन बहाल करने पर भी काम कर रही है जिनकी सुविधा सत्यापन समस्याओं के कारण बंद हो गई थी। कई मामलों में बुजुर्गों के फिंगरप्रिंट मैच न होने से पेंशन भुगतान रुक गया था। अब ऐसे मामलों में शिविर लगाकर पुनः सत्यापन कराया जाएगा। जिलों में तैनात अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं ताकि पेंशनधारी बिना बाधा सुविधा प्राप्त कर सकें।

पवन सिंह को आचार संहिता मामले में जमानत

Nationalist Bharat Bureau

मोदी से मिले राजद अध्यक्ष लालू यादव के बेटे तेजप्रतप यादव,स्वस्थ्य होने की कामना की

गंभीर अपराधियों पर एनकाउंटर ज़रूरी: जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर

Nationalist Bharat Bureau

बिहार स्टेट मदरसा एजुकेशन बोर्ड की बैठक स्थगित

Nationalist Bharat Bureau

मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों का सड़क से लेकर संसद तक हिसाब लेंगे:सरवत जहां फातिमा

Nationalist Bharat Bureau

3 जनवरी: भारत की पहली शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन

Nationalist Bharat Bureau

बांग्लादेशी गर्भवती महिला और बेटी को मानवीय आधार पर भारत आने की मंजूरी

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Politics : BJP विधायक निक्की हेंब्रम को जान से मारने की धमकी

Nationalist Bharat Bureau

दरभंगा में धान खरीद में बड़ा फर्जीवाड़ा, प्रशासन ने जांच तेज की

Nationalist Bharat Bureau

NMCH में मरीजों की जान से खिलवाड़? फर्जी डॉक्टर कर रहा था इलाज

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment