Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी: बेलसंड प्रखंड में बाढ़, गांव जलमग्न, समाजसेवी बांट रहे राहत

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले के बेलसंड प्रखंड में बागमती नदी के जलस्तर में कमी के बावजूद बाढ़ का संकट गहराया हुआ है। प्रखंड के कई गांव जलमग्न हो गए हैं, जहां निचले इलाकों में बने घरों और सड़कों पर दो से चार फीट तक पानी जमा है। बाढ़ के कारण लोग अपने घर छोड़कर ऊंचे स्थानों और तटबंधों पर शरण लेने को मजबूर हैं।

पिछले दो दिनों से बारिश न होने के कारण कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन नदियों के जलस्तर में धीमी गति से हो रही कमी के चलते बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। डुमरा, मौलानगर और दरियापुर जैसे गांवों में हालात विशेष रूप से खराब हैं, जहां लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

इस बीच, समाजसेवी मोहम्मद तबरेज और खालिद आवेदिन के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावितों तक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य जोर-शोर से जारी है। इन समाजसेवियों की ओर से जरूरतमंद लोगों को भोजन और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की जा रही है। बेलसंड प्रखंड के डुमरा, मौलानगर और दरियापुर गांवों में राहत कार्यों का सिलसिला लगातार चल रहा है, जिससे प्रभावित लोगों को कुछ हद तक सहारा मिल रहा है।

स्थानीय प्रशासन भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य में जुटा है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि अभी और सहायता की जरूरत है। बाढ़ से प्रभावित लोग सरकार से त्वरित कार्रवाई और पुनर्वास की मांग कर रहे हैं।

बिहार के मछुआरा समुदाय की आवाज़ उठाने हेतु 31 जुलाई को होगा राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन: प्रयाग सहनी

Nationalist Bharat Bureau

Excise Policy Case: अरविंद केजरीवाल की रिहाई पर अभी फैसला नहीं

Nationalist Bharat Bureau

The Kashmir Files पर ज्‍यूरी चीफ के विवादित बयान पर इजरायल ने दी सफाई, अनुपम खेर ने जमकर कोसा

Nationalist Bharat Bureau

लखीसराय में PDS घोटाले का आरोप, गरीबों तक पहुंचा घटिया और बदबूदार चावल

Nationalist Bharat Bureau

सुशासन के अटल विज़न को साकार कर रहे हैं पीएम मोदी: नितिन नवीन

Nationalist Bharat Bureau

स्कूल छोड़कर घर के लिए सब्जी लाने चले गए मास्टर साहब,वीडियो कॉल में खुली पोल

Nationalist Bharat Bureau

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों लगातार अपराध को लेकर बुलेटिन जारी कर नीतीश सरकार पर साधा निशाना गिनवई अपराधों की लिस्ट

महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर यति नरसिंहानंद के ख़िलाफ़ केस दर्ज

Nationalist Bharat Bureau

नए साल में आनलाइन फरियाद सुनेगी बिहार पुलिस

Nationalist Bharat Bureau

लालू – बालू के रिश्ते से पुलिस पर बढ़े माफिया के हमले:मोदी

Leave a Comment