Nationalist Bharat
crimeब्रेकिंग न्यूज़

अखलाक मॉब लिंचिंग केस में बड़ी राहत, वापसी याचिका खारिज

उत्तर प्रदेश के चर्चित अखलाक मॉब लिंचिंग केस में मंगलवार को अहम सुनवाई हुई। ग्रेटर नोएडा की फास्ट ट्रैक कोर्ट (FTC) ने अभियोजन पक्ष द्वारा मुकदमा वापस लेने की याचिका को आधारहीन और महत्वहीन करार देते हुए खारिज कर दिया। अदालत ने साफ किया कि इस मामले में कानून के मुताबिक सुनवाई आगे बढ़ेगी।

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अगली सुनवाई की तारीख 6 जनवरी तय की है। साथ ही कोर्ट ने निर्देश दिया कि मामले की सुनवाई प्रतिदिन की जाए और अभियोजन पक्ष गवाहों के बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया तेज करे। अदालत ने पुलिस आयुक्त और डीसीपी ग्रेटर नोएडा को यह भी आदेश दिया कि यदि किसी गवाह को सुरक्षा की आवश्यकता हो, तो उसे तत्काल सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

अखलाक के परिवार की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता युसूफ सैफी और अंदलीब नकवी ने बताया कि अदालत ने सरकार की ओर से दायर केस वापसी की याचिका को खारिज कर न्यायिक प्रक्रिया को मजबूत किया है। गौरतलब है कि अक्टूबर में राज्य सरकार के वकील ने दलील दी थी कि मुकदमा वापस लेने से सामाजिक सौहार्द बहाल होगा, लेकिन अदालत ने इस तर्क को स्वीकार नहीं किया।

 

Bihar News : 62 साल के पूर्व विधायक ने 25 साल की युवती से रचाई दूसरी शादी

Nationalist Bharat Bureau

घर से बाहर निकलते ही जदयू नेत्री पर चाकू से जानलेवा हमला

Nationalist Bharat Bureau

EVM पर जनता का भरोसा, राहुल गांधी को BJP ने बताया करारा तमाचा

किसानों को बड़ी राहत: मध्य प्रदेश सरकार ने सोलर पंप पर अनुदान बढ़ाकर 90% किया, अब सिंचाई होगी और भी आसान

कांग्रेस की समीक्षा बैठक से गायब 15 जिलाध्यक्ष, नोटिस जारी

एक आधार कार्ड पर मिलेंगे 9 सिम कार्ड,ज्यादा लिया तो लगेगा भारी जुर्माना

अमीर ए शरीअत सैयद मोहम्मद वली रहमानी सुपुर्द ए ख़ाक, नमाज़ जनाज़ा में हज़ारों लोगों की शिरकत

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को किया गिरफ्तार

पुरानी पेंशन योजना लागू कराने हेतु हस्ताक्षर अभियान

Nationalist Bharat Bureau

सांसद डॉक्टर जावेद की कोशिशों से किशनगंज का 3 पंचायत बना बिहार का आधिकारिक हिस्सा, 33 गांवों में उत्सव का माहौल, जानिए क्या है मामला

Leave a Comment