Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

महानगर कांग्रेस की मीटिंग में चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श

महानगर अध्यक्ष शशिरंजन यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में जनसम्पर्क करके लोगों को वोट देने के प्रति जागरूक करने के साथ साथ कांग्रेस पार्टी नीति,सिद्धान्त और योजना से अवगत कराने की अपील की।

 

पटना:मतदान की तिथि नज़दीक आते ही सियासी सरगर्मी के साथ साथ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैठक करके अपने अपने दल और गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने हेतु रणनीति बनानी शुरू कर दी हैं।इस सिलसिले में पटना महानगर जिला कांग्रेस कार्यालय नेशनल हाल कदमकुआं पटना में पटना साहिब विधानसभा एवं बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र पर महत्वपूर्ण बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष शशिरंजन ने की।बैठक में महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पटना साहिब विधानसभा से महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सिंह और बांकीपुर से पूर्व सांसद और बिहारी बाबू के पुत्र लव सिन्हा की जीत के लिए रणनीति बनाई गई।महानगर अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में जनसम्पर्क करके लोगों को वोट देने के प्रति जागरूक करने के साथ साथ कांग्रेस पार्टी की नीति,सिद्धान्त और योजना से अवगत कराने की अपील की।बताते चलें कि पटना साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सिंह कुशवाहा पूर्व एआईसीसी सदस्य और वर्तमान में बिहार कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। भागलपुर से कांग्रेस की हर जिम्मेवारी को उठाते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहे हैं।प्रवीण कुशवाहा देश स्तर के कई आंदोलन में भी सक्रिय रहे हैं और अपनी भूमिका निभाई है।जानकार बताते हैं कि प्रवीण सिंह जमीन से जुड़े नेता हैं और कार्यकर्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

रालोसपा के संस्थापकों में शामिल रहे विनय कुशवाहा ने थामा लालटेन

Nationalist Bharat Bureau

फडणवीस-शिंदे बैठक के बाद महायुति में सुलह, मुंबई-ठाणे समेत सभी निगम चुनाव साथ लड़ेंगे

क्या होगा नीतीश सरकार का,कुछ देर बाद चलेगा पता

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teachers News : शिक्षकों के सेवाकालीन प्रशिक्षण के नियम में बदलाव

दिल्ली के मोहन गार्डन में रिहायशी इमारत में पटाखों से लगी आग, दमकल ने पाया नियंत्रण

Nationalist Bharat Bureau

अरविंद केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली में लगेंगे 500 तिरंगे, बनाई गई तिरंगा सम्मान समिति

नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी मुख्यालय में भव्य समारोह

Nationalist Bharat Bureau

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के भाषण के दौरान कट गई लाइट, 9 मिनट तक छाया रहा अंधेरा

Nationalist Bharat Bureau

LOKSABHA ELECTION 2024:उद्धव ठाकरे के लिए खुले हैं BJP के दरवाजे…, उपमुख्यमंत्री ने दिया गठबंधन का ऑफर

Nationalist Bharat Bureau

Punjab Politics: BJP नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की बढ़ी मुश्किल!अब मोहाली कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment