Nationalist Bharat
Other

बाजपट्टी:राजद प्रत्याशी के पक्ष में खड़े हुए क्षेत्र के गणमान्य लोग

नेताओं ने राजद प्रत्याशी के नामांकन और उसके बाद कि चुनावी रणनीति पर भी विचार विमर्श किया और राजद प्रत्यशी की जीत के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने पर ज़ोर दिया।

 

सीतामढ़ी:सीतामढ़ी में चुनावी गतिविधियां चरम पर हैं।जैसे जैसे मतदान की तिथि निकट आ रही है राजनीतिक,सामाजिक कार्यकर्ताओं के बैठकों और एक दूसरे को समर्थन देने लेने का दौर भी चल पड़ा है।इसी सिलसिले में ज़िले की बाजपट्टी विधानसभा के राजद प्रत्याशी मुकेश कुमार यादव के आवास पर नानपुर प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष और बाथ असली पंचायत के मुखिया पति अरमान अहमद गालिब,समाजसेवी जावेद सरपंच, बोखरा के पूर्व प्रमुख हुकुमदेव यादव,बोखरा के वर्तमान उप प्रमुख अफताब मिन्टू,विनय यादव,सज्जन सहनी,पूर्व मुखिया बाबर अली समेत क्षेत्र के सम्मानित लोगों की बैठक हुई जिसमें राजद प्रत्याशी मुकेश कुमार के पक्ष में जागरूकता अभियान चलाने पर सहमति बनी।साथ ही नेताओं ने राजद प्रत्याशी के नामांकन और उसके बाद कि चुनावी रणनीति पर भी विचार विमर्श किया और राजद प्रत्यशी की जीत के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने पर ज़ोर दिया।बताते चलें कि तीन प्रखंडों की 42 पंचायतें बाजपट्टी विधानसभा में शामिल हैं। बाजपट्टी व बोखड़ा की संपूर्ण पंचायत व नानपुर की कुछ पंचायतें इस सीट का हिस्सा है। पूर्व में बाजपट्टी का कुछ क्षेत्र पुपरी व कुछ सीतामढ़ी विधानसभा में पड़ता था। नये परिसीमन से भूगोल बदला। 2010 में बदलाव के बाद पुपरी विधानसभा को सुरसंड कर दिया गया। वहीं बाजपट्टी नया विधानसभा बनाया गया।यहां कुल वोटर 314342 हैं।वर्तमान में यहां से जदयू की डॉक्टर रंजू गीता विधायक हैं।

ड्रॉ नहीं, पांचवां टेस्ट जीतकर सीरीज जीतेगा भारत – मोहम्मद सिराज

If You Want to Become a Happier Person Next Year: A Guide to a More Fulfilling Life

Nationalist Bharat Bureau

अंजुमन ख़ादिम उल-इस्लाम के निज़ाम को दुरुस्त करने की ज़रूरत:इरशाद अली आज़ाद

सम्मानित किए गए शिया वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन इरशाद अली आज़ाद

Nationalist Bharat Bureau

गॉधी जी का आख़िरी अनशन

चटाई क्या होती है,किस प्रकार की होती है और क्या है उपयोग?जानिए सब कुछ बस एक क्लिक पर

प्रोफ़ेसर अंजुम अशरफ़ी बने एम एम कॉलेज बिक्रम के प्रिंसिपल

जनसेवा के लिए आगे आई भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह प्रियंका

डॉ सच्चिदानन्द सिन्हा को मिले भारतरत्न,डॉ सिन्हा के नाम पर हो पाटलिपुत्र विवि का नाम:आरके सिन्हा

Nationalist Bharat Bureau

शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव से ई संबन्धन पोर्टल में आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment