Nationalist Bharat
Other

शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव से ई संबन्धन पोर्टल में आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग

पटना:प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार से उनके कार्यालय में मिलकर एक पत्र सौंपा जिसमें उन्होंने शिक्षा विभाग के ई संबंधन पोर्टल पर पूर्व से पंजीकृत निजी विद्यालयों के द्वारा आवेदन देने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2021 को बढ़ाकर 30 दिसंबर 2021 तक करने की मांग की है।उन्होंने माननीय एडिशनल चीफ सचिव संजय कुमार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि ई संबंधन पोर्टल के सम्बन्ध में शिक्षा विभाग के द्वारा बिहार के किसी भी जिले में ना तो कोई आधिकारिक तौर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है और न ही जिला स्तर पर अथवा राज्य स्तर पर किसी भी प्रकार का मदद निजी विद्यालय संचालको को प्रदान नही किया गया है । एवं जिला स्तर पर किसी भी जिला शिक्षा पदाधिकारि को ई संबंधन पोर्टल के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है और जब निजी विद्यालय संचालक उनसे पूछने जाते है तो वे कहते है की इस विषय में हमलोगों को कोई जानकारी नहीं है ।शमायल अहमद ने कहा कि प्राप्त सुचना के अनुसार ई संबंधन पोर्टल भी ठीक से कार्य नहीं कर रहा है । जानकारी के अभाव में सभी निजी विद्यालय संचालक अपने को असहाय महसूस कर रहे है ।उन्होंने कहा कि बिहार के सभी 38 जिलो में आखिर निजी विद्यालय संचालक इस ई संबंधन पोर्टल को भरेंगे कैसे यह चिंता सभी निजी विद्यालय संचालको को सता रही है जिसके वजह से निजी विद्यालयों में अफरा तफरी का माहौल पनप रहा है ।शमायल अहमद राष्ट्रीय अध्यक्ष प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन ने कहा कि शिक्षा सचिव ने गंभीरता से सारी बातों को सुना और महसूस किया कि निजी विद्यालयों के सामने क्या-क्या कठिनाइयां आ रही है और आश्वस्त किया की तिथि बढ़ाई जाएगी इसके लिए एसोसिएशन ने उनको धन्यवाद दिया।

मुस्लिम महापंचायत की टीम ने किया फुलवारीशरीफ, दीघा और बांकीपुर विधानसभा का दौरा

दूसरी पुण्यतिथि पर याद किये गए पूर्व मंत्री तुलसीदास मेहता

Nationalist Bharat Bureau

मुंबई के शोरगुल को कम करने के लिए ‘नो हॉर्न प्लीज’, सुमैरा अब्दुलाली से जानें ये क्यों जरूरी?

” फ़िल्म ‘ऊंचाई’ ने मुझे नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया ” 30 साल बाद सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर सूरज बड़जात्या ने समर्पित किया अपना ये अवार्ड महेश भट्ट,एन चंद्रा और हिरेन नाग को!

Nationalist Bharat Bureau

योगी निकले काशी में रात्रि भ्रमण पर, रैन बसेरों में बांटे कम्बल, अधिकारीयों को दिए निर्देश

cradmin

“स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन” – रोटरी पटना मिडटाउन और सवेरा कैंसर अस्पताल ने आयोजित किया ज़ुम्बा सत्र

Nationalist Bharat Bureau

सही और सत्य के साथ खड़े होने का साहस दिखाने की आवश्यकता,अन्यथा अंधेरे में रहेंगे:इंद्रेश कुमार

आप की सामूहिक रसोई से हज़ारों लोगों को मिल रहा भरपेट भोजन

काँग्रेस नेता अरशद अब्बास आज़ाद की इफ्तार पार्टी में गणमान्य व्यक्तियों की शिरकत

Nationalist Bharat Bureau

बंद दरवाजे बुलाते हैं पर कोई नहीं आता

Leave a Comment