Nationalist Bharat
Other

भाजपा सरकार नहीं चाहती कि आपके बच्चे पढ़े,आगे बढ़ें:इरशाद अली आजाद

Patna:बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के महासचिव और बिहार स्टेट शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन इरशाद अली आजाद ने राज्य के शिक्षकों के मुद्दे पर सार्थक पहल करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

 

इरशाद अली आजाद ने प्रेस को जारी अपने बयान में कहा कि बिहार की महागठबंधन सरकार शिक्षा,शिक्षा के बेहतर माहौल और बेहतरीन शिक्षक उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में मंत्रालय के साथ-साथ विभाग के द्वारा लगातार कार्य किया जा रहे हैं। इसके नतीजे भी देखने को मिल रहे हैं।
जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव ने कहा कि शिक्षा,शिक्षक और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए बिहार की महागठबंधन सरकार और उसके मुखिया श्री नीतीश कुमार तत्पर हैं।कल ही जहां एक और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शिक्षकों के मुद्दे पर सार्थक बैठक की वहीं बीपीएससी ने शिक्षक भर्ती परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया।अब जल्द ही बिहार को एक मुश्त 1 लाख 75 हजार शिक्षक मिलेंगे जो बिहार के करोड़ों लोगों के बच्चों का भविष्य उज्जवल करेंगे।

 

जदयू नेता इरशाद अली आजाद ने कहा कि शिक्षा मनुष्य को उसके भविष्य से अवगत कराती है,अच्छे बुरे की पहचान कराती है,अपना हक हासिल करने की रहा दिखाती है, विकास के पथ पर अग्रसर करती है। यही वजह है कि मनुवादी ताकतों के हाथों का खिलौना भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा से लोगों को शिक्षा से दूर रखकर अपना हित साधती रही है। भाजपा सरकार नहीं चाहती कि आपके बच्चे पढ़े,आगे बढ़ें।भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण ही आज शिक्षा महंगी होती जा रही है। लेकिन बिहार की महागठबंधन सरकार की पहल से शिक्षा सुलभ होगी और हर एक स्कूल में योग्य शिक्षक बहाल होंगे जो लोगों के बच्चों को तराश कर हीरा बनाएंगे।

महिलाओं की साक्षरता दर में सुधार हम सबकी जिम्मेदारी:डॉ विनोदानंद झा

Nationalist Bharat Bureau

आज कश्मीरी पंडितों के साथ वही हो रहा है जो 90 के दशक में हुआ था:केजरीवाल

राँची:नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस झारखंड के प्रदेश एवं जिला कमेटी का विस्तार

Nationalist Bharat Bureau

अब मज़दूरों को आठ घंटे के बजाय 12 घंटे काम करने होंगे

प्राइवेट स्कूल्स खोलने के लिए शिक्षा विभाग को प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन का 13 सूत्रीय सुझाव

किसान दाता है,याचक नहीं,देश सोचे कि किसानों का सम्मान कैसे हो:आरसीपी सिंह

अपने व्यवसाय के लिए मार्केटिंग रणनीति कैसे बनाएं । .

cradmin

मस्जिद के इमाम की बेटी जज बनी

सिधु मुसेवाला की हत्या के बाद उनके होने वाले ससुराल में गम का माहौल

ज़ाकिर के गुलाब

Leave a Comment