Nationalist Bharat
Other

निजी विद्यालयों के व्यावसायिक वाहनो के कर माफ़ी का प्राइवट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफ़ेयर एसोसिएशन ने किया स्वागत,राज्य सरकार को कहा साधुवाद

एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने बिहार सरकार एवं मुख्य मंत्री नीतीश कुमार जी को धन्यवाद दिया है एवं इस निर्णय को बिहार के शिक्षा के इतिहास का ऐतिहासिक निर्णय बताया है।

 

पटना : प्राइवट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफ़ेयर एसोसिएशन के बैनर तले आठ सूत्री माँगो पर संज्ञान लेते हुए बिहार राज्य सरकार ने मार्च 2020 से मार्च 2021 तक के बिहार के सभी व्यावसायिक वाहनो के कर को माफ़ करने की घोषणा की है। साथ ही यदि किसी विद्यालय ने इस दौरान यदि कर को भरा है तो उसे उस वाहन का उतने रक़म की कर में छूठ आग़े के महीनो में समायोजन के तौर पर समायोजित की जाएगी।
बिहार सरकार के इस घोषणा के बाद एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने बिहार सरकार एवं मुख्य मंत्री नीतीश कुमार जी को धन्यवाद दिया है एवं इस निर्णय को बिहार के शिक्षा के इतिहास का ऐतिहासिक निर्णय बताया है। साथ ही शमायल अहमद ने बिहार सरकार एवं मुख्य मंत्री का ध्यान एसोसिएशन के अन्य माँगो पर आकृष्ट करते हुए सभी निजी विद्यालयों के विद्युत बिल को मार्च 2020 से मार्च 2021 तक पूर्णतः माफ़ करने के लिए आग्रह किया है क्यूँ की इस दौरान केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के दिशानिर्देश के तहत सभी निजी विद्यालयों को कोरोना महामारी संक्रमण के वजह से बंद करवाया गया था जिसके बाद सभी निजी विद्यालयों की माली हालत बद से बत्तर हो गयी है। एसोसिएशन के अथक प्रयासों के वजह से निजी विद्यालयों को कुछ राहत मिली है। अब सभी निजी विद्यालय संचालक बिहार सरकार से विद्युत बिल की माफ़ी की उम्मीद लगाए हुए है जिसे संगठन के बैनर तले एकजुट हो कर राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद के अध्यक्षता में इस मुहिम को अंजाम तक पहुँचाने का बीड़ा उठाया है।

बिश्नोई ने ठुकराया डिप्टी सीएम का ऑफर, बोले- छोटी मोटी पार्टी में नहीं होंगे शामिल

ए एन कालेज में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर मानव सृंखला का आयोजन,स्लोगन राइटिंग और पोस्टर मेकिंग कंपीटीशन आयोजित

Nationalist Bharat Bureau

बंद दरवाजे बुलाते हैं पर कोई नहीं आता

सम्राट राज में बढ़ा अपराध: 10 दिन में 45 हत्याएं

Nationalist Bharat Bureau

पेंशनधारकों के सत्यापन शिविर का गरिमा देवी सिकारिया ने किया उद्घाटन

समुद्र नमकीन क्यों होता है ?

बिहार में चल रही लाठी-डंडे वाली सरकार:तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में प्रवासियों को क्वारेंटाइन करने का कागज़ी खेल,आम आदमी पार्टी ने उठाया सवाल

Nationalist Bharat Bureau

7th Pay Commission: जल्दी बढ़ सकता है DA, करोड़ों सरकारी कर्मचारियों-पेंशनर्स को होगा लाभ

बीज न मिलने से किसान परेशान,आप की जिला प्रशासन से हड़ताल खत्म कराने की मांग

Leave a Comment