Nationalist Bharat
Other

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, AIMIM नेता फारुख रज़ा गिरफ्तार

पटना पुलिस द्वारा AIMIM नेता फारुख रज़ा की गिरफ्तारी की तस्वीर

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने AIMIM नेता और पाटलिपुत्र लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी फारुख रज़ा उर्फ डबलू को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर जमीन कारोबारी अनवर आलम की हत्या का मुख्य षड्यंत्रकारी होने का आरोप है। आरोपी लंबे समय से फरार था और पुलिस कई महीनों से उसकी तलाश कर रही थी। फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के नोसा मोड़ से गुरुवार को छापेमारी के दौरान उसे दबोच लिया गया।

पुलिस की मानें तो फारुख रज़ा के खिलाफ हत्या, दंगा, रंगदारी जैसे कुल 9 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रभारी सिटी एसपी पश्चिम शिवम धाकड़ ने बताया कि आरोपी जिला पुलिस की टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था। यह मामला 19 मई 2025 के उस चर्चित हत्याकांड से जुड़ा है, जिसमें जमीन विवाद के दौरान कारोबारी अनवर आलम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब तक इस मामले में कुल 8 नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

इसी क्रम में मनेर पुलिस ने भी जिले के टॉप-10 आरोपियों में शामिल कुख्यात रामबाबू राय को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ 13 से अधिक मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि वह लंबे समय से हत्या, लूट और रंगदारी जैसे मामलों में सक्रिय था। पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध के खिलाफ अभियान और तेज किया गया है और जल्द ही बाकी फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।पटना पुलिस द्वारा AIMIM नेता फारुख रज़ा की गिरफ्तारी की तस्वीर

आप की सामूहिक रसोई से हज़ारों लोगों को मिल रहा भरपेट भोजन

साउथ जोन ने जीता महिला क्रिकेट चैंपियनशिप-2020

Nationalist Bharat Bureau

प्रेम विस्तार है और स्वार्थ संकुचन:स्वामी विवेकानंद

10वीं बार सीएम बनने के बाद पहली बार पैतृक गांव पहुंचे नीतीश कुमार, पिता की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Nationalist Bharat Bureau

बाबू कुंवर सिंह ने कभी समझौता नहीं किया:मोदी

लोग हर युग में लड़ते-मरते हैं,उन्हें रोकने के लिए गांधी कभी-कभी पैदा होते हैं

तेज़ हुआ पप्पू यादव की रिहाई का आंदोलन,पटना में जेल भरो अभियान

करोना से शहीद लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना

सीतामढ़ी में कैच द रेन कार्यक्रम का शुभारंभ,जल शपथ भी दिलाई गई

लोजपा प्रत्याशी गुड्डी देवी का जनसम्पर्क जारी

Leave a Comment