Nationalist Bharat
Other

केजरीवाल सरकार कोरोना के खिलाफ लड़ाई से ज्यादा तब्लीगी जमात को बदनाम करने पर जोर दे रही है।डॉक्टर ख़ालिद अनवर

डॉ. खालिद अनवर ने कहा कि अचानक लॉक डाउन देशभर में लाखों लोग गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। प्रधान मंत्री की अपील के बाद, लोग जहां थे वहीं बने रहे। ऐसे में तब्लीगी जमात के मरकज़ में रहने वाले लोग भी वहीं रुक गए। लेकिन कुछ मीडिया और सांप्रदायिक मानसिकता के नेताओं ने इन्हें संदिग्ध करार देने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

 

पटना:तब्लीगी जमात के खिलाफ केजरीवाल सरकार का रवैया चौंकाने वाला और निंदनीय है। मरकज़ से जुड़े लोगों के खिलाफ जिस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, उसे किसी भी तरह से सही नहीं कहा जा सकता है। मरकज़ में आयोजित इज्तेमा (सभा) से कोरोना वायरस का प्रसार एक मानवीय त्रुटि है, जिसका इस्तेमाल धार्मिक कट्टरता के साथ नफरत फैलाने के लिए किया जा रहा है। यह कोरोना के साथ हमारी संयुक्त लड़ाई को कमजोर और समाज के एक तबके में दहशत पैदा करेगा। ये बातें जदयू एमएलसी डॉ. खालिद अनवर ने कही है।जदयू एमएलसी ने कहा कि तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों के खिलाफ इस्तेमाल की जा रही अभद्र भाषा की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। डॉ. खालिद अनवर ने कहा अचानक लॉक डाउन देशभर में लाखों लोग गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। प्रधान मंत्री की अपील के बाद, लोग जहां थे वहीं बने रहे। ऐसे में तब्लीगी जमात के मरकज़ में रहने वाले लोग भी वहीं रुक गए। लेकिन कुछ मीडिया और सांप्रदायिक मानसिकता के नेताओं ने इन्हें संदिग्ध करार देने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी।वहीं जदयू एमएलसी ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले में दिल्ली सरकार की मंशा साफ है।केजरीवाल सरकार कोरोना के खिलाफ लड़ाई से ज्यादा तब्लीगी जमात को बदनाम करने पर जोर दे रही है। खालिद अनवर ने कहा है कि इस स्वास्थ्य के इस गंभीर संकट में, दिल्ली सरकार को सांप्रदायिकता और नफरत के वायरस को फैलाने की बजाय कोरोना वायरस की महामारी के प्रकोप को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए और उन सभी लोगों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए, जो लॉक डाउन के कारण गंभीर कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

 

खालिद अनवर ने कहा है कि इस स्वास्थ्य के इस गंभीर संकट में, दिल्ली सरकार को सांप्रदायिकता और नफरत के वायरस को फैलाने की बजाय कोरोना वायरस की महामारी के प्रकोप को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए और उन सभी लोगों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए।

 

इसके साथ ही खालिद अनवर ने कहा कि देश के कुछ हिस्सों से रिपोर्ट आ रही थी कि तब्लीगी जमात के लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है और उनकी गरिमा के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की जा रही थी।इस मामले की जितनी भी निंदा की जाए कम है। डॉ. खालिद अनवर ने कहा कि जो लोग विदेश से आए हैं और कोई व्यक्ति भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उनके साथ संपर्क में रहे हैं तो उन्हें खुद ही आगे आकर स्वास्थ्य कर्मियों से संपर्क करना चाहिए। डॉ. अनवर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं कि मरीजों या संदिग्ध लोगों की तलाश में भेदभाव और कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जदयू एमएलसी ने बिहार और पूरे देश में लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
खालिद अनवर ने मरकज़ से जुड़े लोगों से अपील की है कि वे प्रशासन के साथ सहयोग करें और अगर उन्हें क्वॉरेंटाइन में रहने के लिए कहा जा रहा है तो इसकी व्यवस्था करें। डॉक्टरों की राय अगर कोरोना वायरस का परीक्षण करने की है तो इसके लिए आगे आएं, यह समाज के हित में है।

“स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन” – रोटरी पटना मिडटाउन और सवेरा कैंसर अस्पताल ने आयोजित किया ज़ुम्बा सत्र

Nationalist Bharat Bureau

इनायत फातिमा को दूसरा स्थान प्राप्त करने पर बधाई

Nationalist Bharat Bureau

Nicobar Islands Earthquake: निकोबार द्वीप समूह में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.0 रही तीव्रता

ख़ुदाबख़्श खान

युवाओं की यू अग्निपरीक्षा मत लीजिए प्रधानमंत्री जी :राहुल गांधी

Nationalist Bharat Bureau

सदाबहार अनिल कपूर को जन्मदिन की बधाई! 66 में भी दिखते है चार्मिंग।

Nationalist Bharat Bureau

सामाजिक नहीं,हाइजेनिक दूरी की ज़रूरत

Nationalist Bharat Bureau

एसे करें घर पर हॉट ऑइल ट्रीटमेंट और बालों को बनाए चमकदार

पैतृक गांव में बोले राष्ट्रपति कोविंद- पीएम मोदी ने राष्ट्र सेवा की अवधारणा को नई सार्थकता दी

Leave a Comment