Nationalist Bharat
Other

पेंशनधारकों के सत्यापन शिविर का गरिमा देवी सिकारिया ने किया उद्घाटन

हजारीमल धर्मशाला परिसर में नगर परिषद की ओर से सत्यापन शिविर आयोजित,निवर्तमान सभापति ने कहा कि एक एक लाभुक पेंशनधारकों का सत्यापन और जीवन प्रमाणीकरण वार्षिक तौर पर कराना अनिवार्य है।ऐसा नहीं कराने पर पेंशन राशि का भुगतान बंद हो जाएगा।

 

बेतिया। सामाजिक सुरक्षा की विभिन्न योजनाओं के पेंशनधारकों के सत्यापन का शिविर आयोजित किया गया। बुधवार को नगर के हजारीमल धर्मशाला परिसर में आयोजित शिविर का उद्घाटन नप की निवर्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया द्वारा किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक एक लाभुक पेंशनधारकों का सत्यापन और जीवन प्रमाणीकरण वार्षिक तौर पर कराना अनिवार्य है।ऐसा नहीं कराने पर पेंशन राशि का भुगतान बंद हो जाएगा। उन्होंने बताया कि कल्याण विभाग के सामाजिक सुरक्षा कोषांग के प्रावधान के तहत सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के जीवन का प्रमाणीकरण अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जिन पेंशनरों के बैंकों के माध्यम से बायोमीट्रिक जीवन प्रमाणीकरण नहीं हो सका है उनके पेंशन के भुगतान पर रोक लग जाएगी। सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के जीवन का प्रमाणीकरण अनिवार्य है। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन एवं दिव्‍यांगता पेंशन योजनाओं के जिन पेंशनरों के बायोमीट्रिक जीवन प्रमाणीकरण नहीं हो सके हैं, उनकी पेंशन के भुगतान पर रोक लगा दी जाएगी। निवर्तमान सभापति ने बताया कि पेंशनधारकों की पेंशन के भुगतान में समस्या आने वालों सहित सभी कोटि के सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान पा रहे लोगों के लिये यह विशेष अभियान चलाकर उनका लाइव सर्टिफिकेट बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 24 अंतर्गत अब तक कई दर्जन पेंशन धारकों का सत्यापन किया जा चुका है। मौके पर नवेन्दु चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है बिहार सरस मेले का क्रेज,विदेशी सैलानी भी भ्रमण करके कर रहे हैं तारीफ

Nationalist Bharat Bureau

लालू यादव की इफ्तार पार्टी 24 मार्च को,पहली बार लालू आवास से बाहर होगा आयोजन

कश्मीर में टारगेट किलिंग से हालत नाजुक, विपक्ष ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

Nationalist Bharat Bureau

शेयर बाजार में निवेश: शेयर बाजार में निवेश करने से पहले 10 बातें जो आपको जाननी चाहिए

बिहार चुनाव हार के बाद लालू परिवार में भूचाल: रोहिणी आचार्य ने छोड़ी राजनीति, परिवार से भी किया किनारा

Nationalist Bharat Bureau

भ्रष्टाचार का स्वरुप और उस बिमारी से पीड़ित जनता के हालात में कोई बदलाव नहीं आया

Nationalist Bharat Bureau

अरबों से मुक़ाबला करने के लिए रवीश कुमार ने की अक्षय कुमार से अपील, लिखा पत्र

मध्यप्रदेश: प्रदेश में अब बजरी माफियाओं की खैर नहीं! पुलिस ने शरू किया ये नया अभियान

cradmin

बाबरी मस्जिद विध्वंश केसः31 अगस्त तक केस निपटारे का SC का आदेश

Leave a Comment