Nationalist Bharat
Other

सिधु मुसेवाला की हत्या के बाद उनके होने वाले ससुराल में गम का माहौल

मशहूर पंजाबी गायक व कांग्रेसी नेता न्शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की रविवार को हुई हत्या के बाद भवानीगढ़ समीप गांव संघरेड़ी में सिद्धू मूसेवाला के मंगेतर परिवार में भी शोक है।गांव में भी मायम का माहौल बना हुआ है। परिवार बेहद सदमे के दौर से गुजर रहा है, क्योंकि परिवार जहां शादी की तैयारियां करने में जुटा था, वहीं मूसेवाला की हत्या की खबर ने परिवार की खुशियों को मातम में तबदील कर दिया है।
मूसेवाला की मंगेतर का परिवार मीडिया के सामने आने को तैयार नहीं है और न ही कोई बातचीत करने को तैयार है। परिवार रविवार से ही गांव मूसेवाला पीड़ित परिवार के दुख में शामिल होने लिए चला गया है। किसी घर में रविवार रात के चूल्हा तक नहीं जला है। उल्लेखनीय है कि भवानीगढ़ के नजदीक सिद्धू मूसेवाला की मंगेतर के गांव संघरेड़ी में भी शोक की लहर पाई जा रही है। गांव निवासी चमकौर सिंह ने बताया कि लड़की कनाडा की निवासी है और लड़की की करीब एक डेढ़ वर्ष पहले सिद्धू मूसेवाला के साथ मंगनी हुई थी।
अगले महीने ही वह दोनों विवाह के बंधन में बंधन में बांधने वाले थे। परिवार विवाह की तैयारियों में जुटा हुआ था। पहले उनका विवाह इसी वर्ष फरवरी माह में होने वाला था, लेकिन विधानसभा चुनावों के कारण विवाह समागम का समय बदल दिया गया था। अब जून में विवाह समागम करने की तैयारियां की जा रही थीं, जिसके लिए सिद्धू मूसेवाला की मंगेतर भी भारत जल्द आने वाली थी। ग्रामीणों ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला कई बार अपने होने वाले ससुराल परिवार को मिलने के लिए संघरेड़ी गांव आता रहता था। ग्रामीणों ने सिद्धू मूसेवाला के कातिलों की जल्द पहचान करके उन्हें फांसी पर लटकाने की मांग की।

प्रधानाचार्य का कार्यकाल अगले पाँच साल के लिए विस्तारित करना प्रोफेसर एस.पी.शाही की कार्य प्रणाली पर मुहर

Nationalist Bharat Bureau

उधना दरवाजा में एक फैक्ट्री में शार्ट सर्किट के कारण लगी आग

cradmin

किसानों के 27 सितम्बर के बन्द को सफल बनाने के लिए बैठक

Nationalist Bharat Bureau

बिहार राज्य शिया वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष बने सैयद अफ़ज़ल अब्बास

शिया वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व चैयरमैन इरशाद अली आज़ाद”अज़ीमाबाद नवरत्न अलंकरण”पुरस्कार से सम्मानित

अब नवजात बच्चों का भी बन सकता है आधार कार्ड

Nationalist Bharat Bureau

शराब की तलाशी के नाम पर तमाशा कर रही है बिहार पुलिस:आप

Nationalist Bharat Bureau

पीएम मोदी वर्चुअली होंगे शामिल, मलयेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने की पुष्टि

यूबीआई” यूनाइटेड बाय इंक द्वारा “सृजन संगम” कार्यक्रम का आयोजन

बैरिया बस स्टैंड में तैयार ड्राइवर डोरमेट्री अब तक चालू नहीं

Leave a Comment