Nationalist Bharat
Other

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग : लाबुशेन शीर्ष पर, विराट कोहली सातवें नंबर पर खिसके

दुबई (भाषा) भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी की नवीनतम विश्व रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में एक पायदान के नुकसान से सातवें स्थान पर खिसक गये जबकि आस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन एशेज श्रृंखला में शानदार फॉर्म की बदौलत इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को हटाकर दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बन गये।भारत के रोहित शर्मा पांचवें स्थान पर बरकरार हैं।गेंदबाजों में रविचंद्रन अश्विन अब भी आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के बाद दूसरे स्थान पर कायम हैं।कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में खेले थे, वह पहले छठे स्थान पर थे लेकिन अब 756 अंक से सातवें स्थान पर काबिज हैं।
लाबुशेन एशेज श्रृंखला में अभी तक खेले गये दो मैचों में शानदार प्रदर्शन के बूते पहली बार बल्लेबाजों की आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे हैं।करियर के सर्वश्रेष्ठ 912 रेटिंग अंक से वह रूट (897 अंक) को दूसरे स्थान पर खिसकाने में सफल रहे।श्रृंखला से पहले वह चौथे स्थान पर थे लेकिन ब्रिसबेन में पहले एशेज टेस्ट में आस्ट्रेलिया की जीत में 74 रन बनाने के बाद वह दो पायदान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गये थे। लेकिन एडीलेड में उन्होंने एक शतक और अर्धशतक (103 और 51 रन) जड़ा जिससे आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 275 रन से हराकर एशेज श्रृंखला में 2-0 से बढ़त बनायी।
उनके साथी मिशेल स्टार्क दूसरे टेस्ट में 80 रन देकर छह विकेट (पहली पारी में चार विकेट) चटकाने के प्रदर्शन से टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहे। वह नौंवे स्थान पर पहुंच गये हैं।टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने बल्लेबाजों की सूची में फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। वह पहला स्थान गंवाने के एक हफ्ते बाद इस पर वापसी करने में सफल रहे.वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शून्य और सात रन से वह पिछले हफ्ते की रैंकिंग अपडेट में दो स्थान खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंच गये थे।अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 79 रन की शानदार पारी खेली जिससे पाकिस्तान ने श्रृंखला में वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप किया। इससे वह रैंकिंग में डेविड मलान के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।उनके साथी सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 798 करियर के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक से बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गये।भारत की सीमित ओवरों की टीम के नये उप कप्तान केएल राहुल पांचवें स्थान पर काबिज सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी हैं। टी20 गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 10 में कोई भारतीय गेंदबाज मौजूद नहीं है।

भाजपा सांसद अजय निषाद के मदरसा पर दिए बयान से शिया धर्मगुरु नाराज़

Nationalist Bharat Bureau

औरत कोई रिमोट या चाभी वाला खिलौना नहीं

निजी विद्यालयों के व्यावसायिक वाहनो के कर माफ़ी का प्राइवट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफ़ेयर एसोसिएशन ने किया स्वागत,राज्य सरकार को कहा साधुवाद

अमेरिका में अब भालू भी लड़ने लगे

तीन माह का बिजली बिल माफ करें, बिहार सरकार :आम आदमी पार्टी

पाँच बार विधायक रहे रामसेवक सिंह पटेल पर पत्नी ने दर्ज कराया उत्पीड़न का केस

Nationalist Bharat Bureau

मोबाइल गेम्स हमारे बच्चों को अपराधी प्रवृत्ति का बना रहे हैं

नीतीश पर हमलावर तेजप्रताप ने सरकार को बताया नपुंसक

बालूशाही नगरी

पंजाब पुलिस ने हमले की ताजा कोशिश नाकाम की, 3 को पकड़ा, लाइव आरपीजी जब्त

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment