Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

देश में अभी तक ‘ओमीक्रोन’ के 213 मामले आए सामने

नयी दिल्ली:भारत में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 213 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 90 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या अन्य स्थानों पर चले गए। ये मामले 15 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में सामने आए।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि दिल्ली में ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के सबसे अधिक 57 मामले, महाराष्ट्र में 54, तेलंगाना में 24, कर्नाटक में 19, राजस्थान में 18, केरल में 15 और गुजरात में 14 मामले सामने आए हैं।मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,317 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,47,58,481 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 78,190 रह गई है, जो 575 दिन में सबसे कम है। 318 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,78,325 हो गई।आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 55 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 15 हजार से कम हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 78,190 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.22 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 907 की कमी दर्ज की गयी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.40 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।मंत्रालय आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.51 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 79 दिन से दो प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.58 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 38 दिन से एक प्रतिशत से कम है। देश में अभी तक कुल 3,42,01,966 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.38 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 138.96 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 318 लोगों की जान गई उनमें से 233 लोग केरल के, 30 लोग गोवा के और 14 लोग महाराष्ट्र के थे।केरल सरकार ने मंगलवार को एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया कि राज्य में सामने आए मौत के 233 मामलों में से 33 मामले पिछले कुछ दिनों में सामने आए। वहीं, मौत के 200 मामलों को केन्द्र तथा उच्चतम न्यायालय के नए दिशानिर्देशों के आधार पर कोविड-19 से मौत के मामलों में जोड़ा गया है।वहीं, गोवा में सामने आए संक्रमण से मौत के 30 में से 29 मामले मई से दिसंबर के बीच सामने आए थे।आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,78,325 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,41,367 लोग, केरल के 45,155 लोग, कर्नाटक के 38,295 लोग, तमिलनाडु के 36,691 लोग, दिल्ली के 25,102 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,915 लोग और पश्चिम बंगाल के 19,688 लोग थे।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

कोई भी शब्द बैन नहीं हुआ है,असंसदीय शब्दों पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दी सफाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, दी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

Nationalist Bharat Bureau

CM नीतीश का आदेश – वृद्धा पेंशन तय तारीख को खाते में जाए, देरी पर होगी कार्रवाई

Nationalist Bharat Bureau

बेऊर जेल में तड़के पुलिस की बड़ी छापेमारी

Nationalist Bharat Bureau

पुतिन के आवास पर हमले की खबरों पर बोले पीएम मोदी, कहा– शांति का रास्ता सिर्फ कूटनीति

Nationalist Bharat Bureau

परिहार प्रखंड के कई लोगों ने ग्रहण की जन अधिकार पार्टी की सदस्यता,महिंद यादव और सरिता यादव ने किया स्वागत

Nationalist Bharat Bureau

शराब तस्करी का आरोपी मुख्यमंत्री आवास में छुपा है,पूर्व आईपीएस ने पुलिस महानिदेशक को लिखा पत्र

पटना पहुँचते ही गरजे आरसीपी सिंह,कहा:कार्यकर्ताओं से बात करके लूंगा कोई फ़ैसला

Nationalist Bharat Bureau

HDFC बैंक के 100 ग्राहक अचानक बन गए करोड़पति,इतनी बड़ी रकम देख ग्राहकों के उड़े होश

लापरवाह पुलिसकर्मियों की खैर नहीं, सख्त कार्रवाई होगी:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Leave a Comment