Nationalist Bharat
Other

राँची:नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस झारखंड के प्रदेश एवं जिला कमेटी का विस्तार

राँची:नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस झारखंड के प्रदेश एवं जिला कमेटी का विस्तार अभियान कार्यक्रम बुधवार को रांची के सीटीओ में एक महत्वपूर्ण बैठक में किया गया।बैठक की अध्यक्षता रांची जिला के अध्यक्ष जाकिर अंसारी ने किया तथा संचालन अशफाक आलम ने किया।बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद अंसारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुमोदन के उपरांत प्रदेश कमेटी के उपाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ सामाजिक राजनीतिक नेता अशफाक आलम को मनोनीत किया।साथ में रांची जिला कमेटी के महासचिव पद पर मौलाना अनवारुल हक तथा नामकुम प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मोहम्मद मुमताज अंसारी को रांची जिला अध्यक्ष जाकिर अंसारी ने मनोनयन पत्र दिया।इस अवसर पर काफी संख्या में युवाओं ने नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस की सदस्यता ग्रहण की और नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस के बैनर तले मोमिन समुदाय के हित में संघर्ष करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में शकील अहमद अंसारी के साथ मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव मुख्तार अंसारी,अब्दुस सलाम अंसारी, हाजी चांद,अशरफ अली,कन्वीनर शमशेर राही अंसारी,रांची जिला कमेटी के जहांगीर अंसारी,कारी मोबिन अंसारी एवं अंजुमन के सदर सेक्रेटरी वगैरा ने अपने संबोधन में नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस के एजेंडा तथा कार्य शैली पर अपने अपने विचार रखे।धन्यवाद ज्ञापन युसूफ अंसारी ने किया।

बंद दरवाजे बुलाते हैं पर कोई नहीं आता

एआईसीटीई के द्वारा एफडीपी संचालित करने हेतु ए एन कॉलेज का चयन गौरव की बात:प्रोफेसर एस.पी.शाही

Nationalist Bharat Bureau

इन घरेलु उपायों से छुड़ाए धूम्रपान

जान कर हैरान रह जाएंगे शिल्पा शेट्टी की फ़िटनेस का राज़

चटाई क्या होती है,किस प्रकार की होती है और क्या है उपयोग?जानिए सब कुछ बस एक क्लिक पर

प्रेम विस्तार है और स्वार्थ संकुचन:स्वामी विवेकानंद

बाबरी मस्जिद विध्वंश केसः31 अगस्त तक केस निपटारे का SC का आदेश

SBI बैंक कब बिकेगा?

खडगे-प्रियंका ने आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग के लिए दी वैज्ञानिकों को बधाई

Nationalist Bharat Bureau

औरत कोई रिमोट या चाभी वाला खिलौना नहीं

Leave a Comment