Nationalist Bharat
Other

खडगे-प्रियंका ने आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग के लिए दी वैज्ञानिकों को बधाई

नयी दिल्ली, 02 सितंबर  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के आदित्य एल-1 मिशन के सफल प्रक्षेपण के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि इसरो लगातार इसी तरह की उपलब्धि से देश को खुशियां देता रहेगा।

श्री खड़गे ने कहा, “तमसो मा ज्योतिर्गमय मुझे अधकार से प्रकाश की ओर ले चलो हम आदित्य एल-1 मिशन के सफल प्रक्षेपण के लिए अपने वैज्ञानिकों, अंतरिक्ष इंजीनियरों, शोधकर्ताओं और इसरो के हमारे कड़ी मेहनत करने वाले कर्मियों के ऋणी और आभारी है। हम सब मिलकर उनकी सफलता का जश्न मनाते हैं और अपनी कृतज्ञता के साथ उनका सम्मान करते हैं।”

| उन्होंने कहा, “भारत ने सूर्य की यात्रा 2006 में शुरू की, जब हमारे वैज्ञानिकों ने सूर्य के लिए एक ही उपकरण के साथ एक सौर वेधशाला का प्रस्ताव रखा। जुलाई 2013 में इसरो ने आदित्य-1 मिशन के लिए सात पेलोड का चयन किया जिसे अब आदित्य- एल मिशन का नाम दिया गया है। नवंबर 2015 में, इसरो ने औपचारिक रूप से आदित्य एल को मंजूरी दे दी। चंद्रयान मिसन, पहला- 2008, दूसरा- 2019 और तीसरा- 2023 और मंगलयान मिशन 2013 की शानदार सफलताओं के बाद, सूर्य का अध्ययन करने के लिए उपग्रह स्थापित करने की दिशा में हमारा रास्ता थोड़ा और सुरक्षित हो गया।

श्री खड़गे ने कहा, “राष्ट्र ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान की क्षमता का निर्माण कुछ वर्षों में नहीं बल्कि दशकों में किया है और अंतरिक्ष अनुसंधान में भारत की सफलता उसी अदम्य साहस और प्रतिबद्धता का फल है। तमाम बाधाओं के बावजूद हमने जीत हासिल की है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि की बुनियाद में हमारे दिग्गज वैज्ञानिकों और अनगिनत शोधकर्ताओं की दूरदर्शिता, सरलता और समर्पण है। हमें उम्मीद है कि ये जीत हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरित करती रहेंगी और हमारे लोगों में गहरी वैज्ञानिक सोच पैदा करेगी।”

श्रीमती वाड़ा ने कहा, “इसरो ने आज एक बार फिर इतिहास रचा है चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब सूर्य मिशन आदित्य एल की सफल लॉन्चिंग करके इसरो ने अंतरिक्ष में भारत की ताकत को स्थापित किया है। इसरो की पूरी टीम और सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। जय हिंद।

बॉलीवुड गानों पर डांस करते शिक्षकों और छात्रों के वायरल वीडियो ने नेटिज़न्स का दिल जीत लिया है

दिल्ली: सबवे आईजीआई टर्मिनल 1 को घरेलू हवाई अड्डे के लिए मेट्रो स्टेशन से जोड़ेगा

चमोली के ज्योर्तिमठ में सेना कैंप में लगी भीषण आग

नीतीश जी,कहाँ गया आपका 3C से समझौता न करने का दावा

Nationalist Bharat Bureau

मछली पालन के क्षेत्र में जिले के किसान आत्मनिर्भर बनने की राह पर

यू मिस्ड ए कॉल फ्रॉम विनोद दुआ…!

A Trip to Italy in 2025: A Journey Through Time, Culture, and Cuisine

Nationalist Bharat Bureau

लालू यादव मुकेश रोशन को अपनी गाड़ी में लेकर महुआ पहुंचे

Nationalist Bharat Bureau

जन अधिकार पार्टी नेता मोहम्मद अकबर अली की सेवादारी जारी

अब नवजात बच्चों का भी बन सकता है आधार कार्ड

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment