Nationalist Bharat
Other

साउथ जोन ने जीता महिला क्रिकेट चैंपियनशिप-2020

  • यासीता को घोषित किया गया वोमैन ऑफ द मैच,26 दिसम्बर को प्रदेश भाजपा कार्यालय कैलाशपति मिश्र सभागार में किया जाएगा पुरस्कार वितरण

 

पटना:भारतीय जनता पार्टी क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर आयोजित दो दिवसीय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप-2020 का विधिवत समापन आज हो गया। फाइनल मैच का टॉस जीतकर साउथ ज़ोन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। ईस्ट जॉन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाये। जिसमे शोभना ने 6 चौके की मदद से 51 बनाई वहीं 2 चौके की मदद से सलोनी ने 19 रन और 1 चौके की मदद से अन्नू  ने 19 रन बनाया और यासीता ने  2 विकेट लिया । जवाब में खेलते हुए साउथ ज़ोन ने 19.2 ओवर में 125 रन 7 विकेट के नुकसान पर बनाया। जिसमे यासीता ने 7 चौकों  और 1 छक्के के मदद से 51 रन, एक चौके के मदद से अंशिका ने 17 रन बनाये। वहीं निपु ने 33 रन देकर 3 विकेट, प्रीति ने 21 रन देकर 2 विकेट तेजस्वी ने 31 रन देकर 1 विकेट लिया। इस मैच में वोमैन ऑफ द मैच यासीता को घोषित किया गया । कार्यक्रम का पुरस्कार वितरण कल दोपहर 03:00 बजे अपराह्न, प्रदेश भाजपा कार्यालय कैलाशपति मिश्र सभागार में किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक सतीश राजू जी ने किया, मंच संचालन प्रदेश प्रवक्ता सुमीत श्रीवास्तव ने किया, धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश सह-संयोजक अंकुर वर्मा ने किया। इस अवसर पर पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सौरभ चक्रवर्ती, पटना डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रणवीर, एसआईएस के जी.एम. नीरज कुमार वर्मा, प्रदेश सह-संयोजक धीरेन्द्र कुमार सिन्हा, राजेश कुमार उर्फ पप्पू यादव, रविन्द्र कुमार, बीरेंद्र कुमार, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन यादव, वेनु गोपाल सिन्हा, नीरज शर्मा, मीडिया प्रभारी अभिषेक झा, रंजीत कुमार बाबुल, क्षेत्रीय प्रभारी आनंद सिन्हा, श्याम कुमार पांडेय , अभिषेक सिन्हा, समीर प्रताप, कार्यालय प्रभारी अखिलेश सिंह लुलन, समरेश मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. रितेश कुमार, पटना महानगर संयोजक सुमीत शर्मा, सह-संयोजक इंद्रजीत कुमार, देव कुमार पटेल, महानगर प्रवक्ता डॉ. रविशंकर, संजय गुप्ता, रोहित कुमार, मो. फहद, रूपक कुमार आदि लोग मौजूद रहें।

युवाओं की यू अग्निपरीक्षा मत लीजिए प्रधानमंत्री जी :राहुल गांधी

Nationalist Bharat Bureau

मस्जिद के इमाम की बेटी जज बनी

इंदौर में लक्ष्मी मंदिर की अद्भुत सजावट — 1 करोड़ रुपये के नोटों से सजा श्री योगमाया महालक्ष्मी मंदिर, भक्तों की उमड़ी भीड़

“स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन” – रोटरी पटना मिडटाउन और सवेरा कैंसर अस्पताल ने आयोजित किया ज़ुम्बा सत्र

Nationalist Bharat Bureau

महिला मरीज की आंख की पलकों को चूहे ने कुतरा,लोकसभा अध्यक्ष ने किया अस्पताल का दौरा

एक्टू से सम्बद्ध स्कीम वर्कर्स का देशव्यापी मांग दिवस

शेयर बाजार में मामूली तेजी, निफ्टी और सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद

जंगलराज की दुहाई देने वाले अब अपने मुंह पर फेवीक्विक चिपका लेंगे:आशुतोष कुमार

UP सरकार के विज्ञापन की सोशल मीडिया में उड़ रही हैं खिल्लियां

Nationalist Bharat Bureau

बिहार काँग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण

Leave a Comment