Nationalist Bharat
Other

पटना महानगर कांग्रेस की बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने पर ज़ोर

पटना:देश में जारी किसान आंदोलन और विभिन्न ज्वलन्त और सरोकारी मुद्दों पर कांग्रेस की रणनीति को धार देने के लिए पटना महानगर कांग्रेस ने ज़िला अध्यक्ष शशिरंजन यादव के नेतृत्व में एक मीटिंग हुई जिसमें पटना महानगर के विभिन्न प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला काँग्रेस के पदाधिकारीगण के साथ देश भर में हो रहे किसान अंदोलन पर बिहार के किसानों की भुमिका पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।बिहार विधान सभा चुनाव 2020 पर पटना महानगर काँग्रेस की समीक्षात्मक विचार-विमर्श करते हुए सदस्यता अभियान को गति देने पर निर्णय के साथ वार्ड एवं प्रखंड के विस्तार का निर्णय लिए गए।इस सिलसिले में बात करते हुए पटना महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष शशिरंजन यादव ने बताया कि 18 दिसंबर 2020 को पटना जिलाधिकारी के साथ हिंदी भवन, समाहरणालय पटना में हुई बैठक में उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा की गई चर्चा के आधार पर फोटो निर्वाचक सूची में दावे/आपत्तियों के निष्पादन के साथ फोटो निर्वाचन सूची के प्रकाशन में सहयोग के लिए टास्क फोर्स के गठन का निर्णय लिया गया।उन्होंने कहा कि इस टास्क फोर्स के द्वारा महानगर क्षेत्र में वोटर लिस्ट बनाने,उसमें सुधार इत्यादि से संबंधित जागरूकता और परामर्श दिया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में जुड़ सके।इस मौके पर महानगर कांग्रेस के सभी प्रखंडों के अध्यक्ष समेत वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।बैठक में भारत सरकार के द्वारा लाये गए तीन कृषि कानूनों के ख़िलाफ़ देशभर में जारी विरोध प्रदर्शनों पर भी विस्तृत चर्चा हुई ।

जानें बिना सूरज की किरणों के कैसे जीते है मनी प्लांट

Nationalist Bharat Bureau

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग : लाबुशेन शीर्ष पर, विराट कोहली सातवें नंबर पर खिसके

Nationalist Bharat Bureau

टूटते हुए रिश्ते को बचाने के अचूक उपाय, हेल्दी कम्युनिकेशन पर दें जोर

ए एन कालेज में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर मानव सृंखला का आयोजन,स्लोगन राइटिंग और पोस्टर मेकिंग कंपीटीशन आयोजित

Nationalist Bharat Bureau

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा, ढाका में हालात बिगड़े

Nationalist Bharat Bureau

यू मिस्ड ए कॉल फ्रॉम विनोद दुआ…!

फवाद की ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ विरोध के बीच 30 तारीख को रिलीज होगी

Nationalist Bharat Bureau

मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही का कार्यकाल बढ़ा

Nationalist Bharat Bureau

मुंबई के शोरगुल को कम करने के लिए ‘नो हॉर्न प्लीज’, सुमैरा अब्दुलाली से जानें ये क्यों जरूरी?

शेयर बाजार में निवेश: शेयर बाजार में निवेश करने से पहले 10 बातें जो आपको जाननी चाहिए

Leave a Comment