Nationalist Bharat
Other

जंगलराज की दुहाई देने वाले अब अपने मुंह पर फेवीक्विक चिपका लेंगे:आशुतोष कुमार

पटना:जहानाबाद में होटल व्यवसाई भाइयों की जघन्य हत्या के विरोध में बिहार की राजनीति में उबाल आ गया है। लालू राबड़ी राज्य को जंगलराज करार देने वाले लोगों पर भी अब जमकर निशाना साधा जाने लगा है। इस कड़ी में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के नेता आशुतोष कुमार ने बिहार सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए हमला बोला है। इस जघन्य हत्या पर अपने गुस्से का इजहार करते हुए आशुतोष कुमार ने कहा कि जहानाबाद के चर्चित श्रीराम होटल के मालिक अभिराम शर्मा जी तथा उनके भाई की हत्या अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर कर दी। ब्रह्मर्षि समाज के चर्चित लोगों की हत्या की सूची में दो नाम और शामिल हो गया। जंगलराज की दुहाई देने वाले अब अपने मुंह पर फेवीक्विक चिपका लेंगे। अब उन्हें यह हत्या सुशासन दिखने लग जायेगा। अब उनसे यदि इस दोहरी हत्याकांड को लेकर सवाल किया जाएगा तो वे नब्बे का दशक याद दिलवाएंगे।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़

बताते चलें कि बिहार का जहानाबाद मंगलवार सुबह डबल मर्डर से दहल गया। यहां अपराधियों ने एक होटल कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कारोबारी अभिराम शर्मा पटना जिले के नीमा गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे होटल में घुसकर घटना को अंजाम दिया। ठीक उसी समय में मसौढ़ी में होटल कारोबारी के चचेरे भाई की भी गोली मारकर हत्या कर दी।

गॉधी जी का आख़िरी अनशन

बेटी की हत्या के मामले में मां को फांसी

Nationalist Bharat Bureau

प्रेम विस्तार है और स्वार्थ संकुचन:स्वामी विवेकानंद

झारखण्ड में भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में 130 में से 95 पीएसए आक्सीजन प्लांट प्रारम्भ, शेष एक माह में शुरू होगा :मोदी

सांसद सुनील कुमार पिंटू ने किया केंद्रीय विद्यालय जवाहरनगर सुतिहारा का निरीक्षण

Nationalist Bharat Bureau

शिया वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व चैयरमैन इरशाद अली आज़ाद”अज़ीमाबाद नवरत्न अलंकरण”पुरस्कार से सम्मानित

विष्णु का वरदान: विष्णु को बेहद पसंद हैं ये 3 राशियां, जीवन में नहीं रहती चिंता

cradmin

‘भारतीय स्वाधीनता संग्राम में हिन्दी साहित्य की भूमिका’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी

Nationalist Bharat Bureau

दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है बिहार सरस मेले का क्रेज,विदेशी सैलानी भी भ्रमण करके कर रहे हैं तारीफ

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment