Nationalist Bharat
Other

पटना में राजभवन की तरफ मार्च कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज की भर्त्सना

 

किसान समन्वय समिति पूर्णियाँ के संयोजक नियाज़ अहमद ने केंद्र सरकार से ये मांग करते हुए कहा कि सरकार अपनी हठधर्मी छोड़कर तिनों काला कानून जल्द से जल्द वापस ले नहीं तो किसान समन्वय समिति अपना आंदोलन और तेज करेगी।

पूर्णिया:किसान समन्वय समिति पूर्णियाँ के संयोजक नियाज अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पटना में राजभवन कि तरफ मार्च कर रहे किसानों पर हुए लाठीचार्ज कि कड़ी निंदा की।नियाज़ अहमद ने कहा कि किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले पूर्णियाँ समेत सीमांचल के विभिन्न जिलों सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए किसान आज शांतिपूर्ण ढंग से राज्यपाल को ज्ञापन देने राजभवन कि ओर जा रहे थे तभी पुलिस ने बर्बरता पूर्वक किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया। किसान समन्वय समिति के संयोजक ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने का अधिकार भारत के हर एक नागरिक को है।परन्तु केंद्र और राज्य सरकार बल पूर्वक किसानों के आंदोलन को दबाने में लगी है। केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित नए कृषि कानूनों के खिलाफ पूरे देश के किसान एकजुट हैं और इस काले कानून को जब तक वापस नहीं लिया जाता तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे।
नियाज अहमद ने केंद्र सरकार से ये मांग करते हुए कहा कि सरकार अपनी हठधर्मी छोड़कर तिनों काला कानून जल्द से जल्द वापस ले नहीं तो किसान समन्वय समिति अपना आंदोलन और तेज करेगी।

मोबाइल गेम्स हमारे बच्चों को अपराधी प्रवृत्ति का बना रहे हैं

भारत ने चीन के कथित मानक मानचित्र को खारिज किया

पुलिस वाले ने ऐसा काम किया कि हर जगह हो रही तारीफ़

Nationalist Bharat Bureau

निजी क्षेत्रों एवं न्याय पालिकाओं में भी पिछड़ों को आरक्षण का प्रावधान होना चाहिए:कमाल अशरफ

Nationalist Bharat Bureau

अब नवजात बच्चों का भी बन सकता है आधार कार्ड

Nationalist Bharat Bureau

पीएम मोदी वर्चुअली होंगे शामिल, मलयेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने की पुष्टि

प्रोफ़ेसर अंजुम अशरफ़ी बने एम एम कॉलेज बिक्रम के प्रिंसिपल

नए पोस्टर में रणबीर कपूर का बिंदास लुक वायरल

दुनिया में सबसे शक्तिशाली है एक चीज, हर कोई इसके आगे हो जाता है कमजोर

cradmin

बिहार सहकारिता विभाग में 1089 पदों पर जल्द बहाली, BPSC–BSSC को अधियाचना भेजी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment