Nationalist Bharat
Other

पीएम मोदी वर्चुअली होंगे शामिल, मलयेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने की पुष्टि

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार 47वें आसियान शिखर सम्मेलन (ASEAN Summit 2025) में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। इसकी पुष्टि मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने बुधवार को की है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी इस महीने के अंत में कुआलालंपुर में होने वाले सम्मेलन में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं होंगे।

अनवर इब्राहिम ने बताया कि पीएम मोदी के करीबी सहयोगी से फोन पर बातचीत के दौरान यह जानकारी साझा की गई। बातचीत में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। अनवर ने कहा, “हमने 47वें आसियान शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की। मुझे बताया गया कि भारत में चल रहे दीपावली समारोह के कारण प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली हिस्सा लेंगे। मैं उनके इस फैसले का सम्मान करता हूं और भारतवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं।”

मलयेशियाई प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत, व्यापार और निवेश के साथ-साथ प्रौद्योगिकी, शिक्षा और क्षेत्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में भी मलयेशिया का एक महत्वपूर्ण साझेदार है। उन्होंने कहा कि दोनों देश अपने रिश्तों को रणनीतिक और व्यापक स्तर पर आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस जानकारी की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा—
“मेरे प्रिय मित्र, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई। मैं वर्चुअल रूप से आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने और आसियान-भारत की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहराने के लिए उत्सुक हूं।”

गौरतलब है कि 47वें आसियान सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मलयेशिया पहुंचेंगे। अपनी यात्रा के दौरान ट्रंप दक्षिण कोरिया और जापान का भी दौरा करेंगे।

स्वामी विवेकानंद को समर्पित जिला स्तरीय युवा सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

cradmin

Rajasthan RPSC Assistant Statistical Officer ASO Recruitment 2024 Apply Online Iऑनलाइन आवेदन करें

Nationalist Bharat Bureau

मुस्लिम बुद्धिजीवियों के प्रतिनिधिमंडल की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात

7th Pay Commission: जल्दी बढ़ सकता है DA, करोड़ों सरकारी कर्मचारियों-पेंशनर्स को होगा लाभ

मध्यप्रदेश: प्रदेश में अब बजरी माफियाओं की खैर नहीं! पुलिस ने शरू किया ये नया अभियान

cradmin

दिल्ली के इमामों की अहम बैठक

भाजपा सांसद अजय निषाद के मदरसा पर दिए बयान से शिया धर्मगुरु नाराज़

Nationalist Bharat Bureau

‘नौकरी दो या डिग्री वापस लो’अभियान को कामयाब बनाने के लिए NSUI ने झोंकी ताकत

Nationalist Bharat Bureau

पाँच बार विधायक रहे रामसेवक सिंह पटेल पर पत्नी ने दर्ज कराया उत्पीड़न का केस

Nationalist Bharat Bureau

यूबीआई” यूनाइटेड बाय इंक द्वारा “सृजन संगम” कार्यक्रम का आयोजन

Leave a Comment